सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham police arrested husband and wife involved in prostitution

Kabirdham: सहसपुर लोहारा में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Jul 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कबीरधाम पुलिस ने ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की प्रतिबद्धता जताई।

Kabirdham police arrested husband and wife involved in prostitution
आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहसपुर लोहारा पुलिस ने देह व्यापार के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई कीसहसपुर लोहारा पुलिस ने ग्राम लाखाटोला में लंबे समय से चल रही देह व्यापार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। 

Trending Videos


एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि इस संबंध में मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने लगातार निगरानी रखी। जांच के बाद ग्राम लाखाटोला निवासी ईतवारी खुटेल (40) और उनकी पत्नी ज्योति खुटेल (40) को देह व्यापार जैसी गंभीर गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126, और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम न्यायालय लोहारा में पेश करने पर न्यायालय ने वारंट जारी किया। इसके आधार पर ईतवारी खुटेल को जिला जेल कवर्धा और ज्योति खुटेल को महिला जेल दुर्ग भेजा गया। कबीरधाम पुलिस ने समाज को भ्रष्ट और अनैतिक गतिविधियों से मुक्त रखने की प्रतिबद्धता जताई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed