सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Allegations of irregularities in Zila Panchayat elections Congress candidate demands stay on results in Kabird

Kabirdham: जिपं चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस प्रत्याशी की परिणाम पर रोक लगाने की मांग, पहुंचे हाईकोर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Feb 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दूसरे चरण 20 फरवरी को हुए पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा है। यह आरोप जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी जगनी कामू बैगा ने लगाया है।

Allegations of irregularities in Zila Panchayat elections Congress candidate demands stay on results in Kabird
कवर्धा जिपं के सामने धरने पर बैठे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दूसरे चरण 20 फरवरी को हुए पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा है। यह आरोप जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी जगनी कामू बैगा ने लगाया है। इस पूरे मामले को लेकर आज शनिवार को प्रत्याशी जगनी कामू बैगा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत के सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी है। 

Trending Videos


इस चुनाव के परिणाम पर रोक लगाने की मांग किया है। इसके अलावा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किए जाने की बात कही गई है। जगनी कामू बैगा ने बताया कि मतदान के बाद जब सत्यापित प्रतिलिपि प्राप्त की गई तो, यह पाया गया कि मतगणना में गड़बड़ी है। प्राप्त मत में भारी अंतर है, जिससे आशंका है कि जानबूझकर हेरफेर किया गया है। संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना की निष्पक्ष से फिर से जांच कराई जाए, एक स्वतंत्र जांच समिति गठित की जाए, यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में इस विषय की सुनवाई पूरी होने तक विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। हाईकोर्ट में मामला दायर किया गया है,अतः कोर्ट के निर्णय तक चुनाव परिणाम पर स्थगन (Stay Order) प्रदान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed