{"_id":"673d7bd530029a70d40ee037","slug":"case-of-fraud-50-lakhs-rs-came-to-light-in-the-biggest-pg-college-of-kabirdham-2024-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: इस जिले के सबसे बड़े PG कॉलेज में 50 लाख रुपये की गड़बड़ी, प्रिंसिपल पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: इस जिले के सबसे बड़े PG कॉलेज में 50 लाख रुपये की गड़बड़ी, प्रिंसिपल पर गिरी गाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जहां एक प्रभारी प्राचार्य को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। 50 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप लगा है।
प्रभारी प्राचार्य डॉ बीएस चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज में 50 लाख रुपये के गड़बड़ी मामले में राज्य सरकार ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीएस चौहान को सस्पेंड कर दिया है। यह मामला कॉलेज के जनभागीदारी समिति से जुड़ा है। इस मामले को लेकर बीते 11 नवंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग किया।
Trending Videos
एबीवीपी नेता तुषार कुमार ने बताया कि हाल में ही कॉलेज के जनभागीदारी शुल्क की राशि 50 लाख से अधिक का गबन का मामला सामने आया है। इससे कॉलेज को नुकसान हुआ है। जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए सस्पेंड कर दिया है। उन्हें दुर्ग में अटैच किया गया है। बता दें कि इस मामले में प्राचार्य का कहना था कि जनभागीदारी शाखा का कामकाज देख रहे क्लर्क प्रमोद वर्मा ने यह गड़बड़ी की है। क्लर्क को दो बार नोटिस भी दिया जा चुका है। अक्तूबर माह में ये गड़बड़ी हुई है।