सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Food and Safety Department raided a jaggery factory stone powder was being used in Kabirdham

Kabirdham: गुड़ फैक्टरी में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मारा छापा, पत्थर के चूरे का हो रहा था उपयोग

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 Jan 2025 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट (खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस विभाग ने एक निजी गुड़ फैक्ट्री में छापा मारा है।

Food and Safety Department raided a jaggery factory stone powder was being used in Kabirdham
पत्थर के चूरे का हो रहा था उपयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट (खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस विभाग ने एक निजी गुड़ फैक्ट्री में छापा मारा है। इस फैक्ट्री में गुड़ बनाने के लिए पत्थर के चूरे का उपयोग हो रहा था। ऐसे में विभाग ने यहां से 23क्विंटल गुड़ व 310 क्विंटल पत्थर का चूरा को जब्त किया है। इसे जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा है। गौर करने की बात है कि यह गुड़ देश के विभिन्न राज्य में सप्लाई होना था। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात को हुई है। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट से मिली जानकारी अनुसार यह गुड़ फैक्ट्री पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जंगलपुर में स्थित है। इसे हलधर चन्द्रवंशी पिता श्रवण चन्द्रवंशी द्वारा मां दुर्गा गुड़ उद्योग के नाम से संचालित किया जा रहा है। मौके पर टीम ने गुड़ फैक्ट्री में 310 क्विंटल पत्थर के चूरे को बरामद किया है। विभाग को शक है कि चूरे को गुड़ में मिलाकर बनाया जाता था। वहीं पहले से बने 23 क्विंटल गुड़ को जब्त किया है। विभाग ने इनके सैंपल को जांच के रायपुर भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण बनाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

Trending Videos


संचालकों में मचा हड़कंप
कबीरधाम जिला पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस जिले में 33 हजार हेक्टेयर में गन्ना का फसल लिया जा रहा है। यहीं कारण है कि जिले में दो सहकारी शक्कर कारखाना के साथ 270 निजी गुड़ फैक्ट्री संचालित हो रहीं है। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा हुई इस कार्रवाई से गुड़ फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच हुआ है। क्योंकि, आने वाले समय में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा अन्य गुड़ फैक्ट्री से भी सैंपल ले सकती है। गौरतलब है कि विभाग द्वारा अब तक यह सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिसमें 23क्विंटल गुड़ व 310 क्विंटल पत्थर का चूरा को जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed