सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Gajraj arrived at MP-CG border of Kabirdham

Chhattisgarh: कबीरधाम के एमपी-सीजी बॉर्डर पर पधारे गजराज, जंगल में मौजूद है चार हाथी, वन विभाग हाई अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एमपी-सीजी बॉर्डर पर गजराज पथारे हैं। अब जंगल में चार हाथी मौजूद हैं। जिसके बाद वन विभाग की टीम हाई अलर्ट पर है। देर रात को मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई थी।

Gajraj arrived at MP-CG border of Kabirdham
मपी-सीजी बॉर्डर पर गजरात को लेकर अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के एमपी-सीजी बॉर्डर पर एक बार फिर से हाथी पहुंच गए है। आज बुधवार सुबह तक इनकी लोकेशन एमपी के गोपालपुर के आसपास मिली है। ये कभी एमपी के क्षेत्र में जाते है तो कभी सीजी में आ जाते हैं। ये लगातार अपना लोकेशन बदल रहे हैं।

Trending Videos


फिलहाल जंगल में चार हाथी मौजूद हैं। बॉर्डर में हाथी की उपस्थिति के बाद वन विभाग हाई अलर्ट पर है। बीते तीन दिन सोमवार से आज बुधवार को जंगल में वन विभाग की टीम रतजगा कर रही है। मंगलवार को हाथियों का लोकेशन कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र तेलियापानी लेदरा के आसपास थी। यह गांव एमपी-सीजी से लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वन विभाग की टीम पहुंची हुई थी। यह बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। हाथियों के धमक से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं, ताकि हाथियों का दल हमला करें तो कोई जनहानि ना हो।

बताया जा रहा है कि ये हाथी पिछले एक महीने से कबीरधाम जिला से लगे एमपी के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चमकी के जंगल में डेरा जमाए हुए थे। सोमवार को मध्यप्रदेश वन विभाग की तरफ से हाथियों को खदेड़ा गया तो हाथियों का दल छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर पहुंच गया है।

इस दौरान हाथियों का दल जिस रास्ते से पहुंचा, उस रास्ते में पड़ने वाले खेत में लगी कोदो, कुटकी, ज्वार की फसल को रौंद दिया है। भोजन की तलाश में हाथी जिले के अंदर आगे बढ़ रहे हैं। वन विभाग ने आसपास के गांव में मुनादी कराकर गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed