{"_id":"6a14521c9087c7b5f10079ac","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4321034-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल बना ‘बुकी ऑफिस’: IPL के नाम पर सट्टे का कारोबार, लेन-देन के मिले सबूत; पुलिस ने एक सट्टेबाज को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल बना ‘बुकी ऑफिस’: IPL के नाम पर सट्टे का कारोबार, लेन-देन के मिले सबूत; पुलिस ने एक सट्टेबाज को पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल मैचों के बहाने ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक मोबाइल फोन के जरिए दांव लगवा रहा था। पुलिस को उसके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, सट्टा लिंक, स्क्रीनशॉट और लेन-देन के डिजिटल सबूत मिले हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल का रोमांच जिले में सट्टे के काले कारोबार में भी बदलता जा रहा है। गांव-गांव तक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क फैल चुका है। कबीरधाम पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस चौकी पोड़ी क्षेत्र के बैहरसरी गांव के युवक को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल फोन से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन दांव लगवा रहा था।
पुलिस को आरोपी के मोबाइल से सट्टे से जुड़े डिजिटल सबूत, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन लिंक और लेनदेन की जानकारी मिली है।पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी दौरान चौकी पोड़ी पुलिस और साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बैहरसरी में एक युवक मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। रेड के दौरान पुलिस ने रघुवीर वर्मा (22) को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से वीवो वी-50 एंड्रॉइड मोबाइल मिला। जब पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसमें व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म के लिंक, इंटरनेट हिस्ट्री और डिजिटल स्क्रीनशॉट मिले। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन दांव लगाने और रकम के लेनदेन की बात स्वीकार कर ली।
Trending Videos
मोबाइल ही बन गया था ‘बुकी ऑफिस’
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल फोन के जरिए ही पूरा सट्टा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था। मैच शुरू होते ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दांव लगाए जाते थे और रकम का लेनदेन डिजिटल माध्यम से किया जाता था। पुलिस को मोबाइल से करीब 20 पेज डिजिटल स्क्रीनशॉट भी मिले हैं, जिन्हें जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी से ऑनलाइन गेमिंग या सट्टा संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज और लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई अनुमति पत्र पेश नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में चौकी पोड़ी पुलिस और साइबर टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आईपीएल सीजन में ऑनलाइन सट्टे के मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित अवैध नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी ऑनलाइन सट्टा, जुआ या साइबर अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।