फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Smuggler transporting consignment of cannabis from Odisha to Kawardha arreste dnabbed at the bus stand with 7

कबीरधाम: उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर कवर्धा पहुंचा तस्कर गिरफ्तार, बस स्टैंड में 7 किलो गांजा के साथ दबोचा

Thu, 28 May 2026 06:21 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 06:21 PM IST
सार

कबीरधाम पुलिस ने आज गुरुवार को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 7.130 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Smuggler transporting consignment of cannabis from Odisha to Kawardha arreste dnabbed at the bus stand with 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

कबीरधाम पुलिस ने आज गुरुवार को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 7.130 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराना बस स्टैंड कवर्धा इलाके में गांजा की खेप लेकर पहुंचा था, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जब्त गांजा और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 3.57 लाख रुपए बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक, जिले में चलाए जा रहे एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति गांजा लेकर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लालू माडी (41) निवासी टाण्डापाली, थाना मलखानगिरी, जिला मलखानगिरी (उड़ीसा) बताया।

विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद नीले रंग के पिट्ठू बैग से खाकी टेप में लिपटा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कुल 7 किलो 130 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 56 हजार 500 रुपए आंकी गई है। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक की-पैड मोबाइल भी जब्त किया गया।मामले में थाना कवर्धा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(C) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे जिले में किसे सप्लाई किया जाना था।इस कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, थाना कोतवाली कवर्धा और साइबर थाना की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed