{"_id":"6a1912af4115e7c2250e5683","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4334970-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कवर्धा में पुलिस ने चार जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2.13 लाख कैश जब्त: मकान में चल रहा था जुए का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कवर्धा में पुलिस ने चार जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2.13 लाख कैश जब्त: मकान में चल रहा था जुए का खेल
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कवर्धा शहर के करपात्री चौक स्थित एक मकान में संचालित हो रहे जुए के फड़ पर कबीरधाम पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 लाख 13 हजार रुपये नकद, ताश और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक, जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान साइबर सेल व कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि करपात्री चौक के पास स्थित प्रवीण वैष्णव के मकान में बड़े स्तर पर जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है। एसडीओपी आशीष शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी कर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए सम्मी केशरवानी, आकाश शिवहरे, रोहित जांगड़े और रामचरण साहू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नगदी और जुए में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जुआ खेलने के लिए जगह उपलब्ध कराने और फड़ संचालन में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर अलग से कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।