सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Bypoll Battle Set Voting at 15 Booths in Sahaspur Lohara Tomorrow 5 142 Voters to Exercise Their Franchise

उपचुनाव का रण तैयार: सहसपुर लोहारा में 15 बूथों पर कल मतदान, 5142 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में उप निर्वाचन 2026 के तहत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा अध्यक्ष पद और दो ग्राम पंचायतों में रिक्त पंच पदों के लिए कल सोमवार 1 जून को मतदान होगा। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Bypoll Battle Set Voting at 15 Booths in Sahaspur Lohara Tomorrow 5 142 Voters to Exercise Their Franchise
पोलिंग पार्टी को आज रविवार को रवाना किया गया
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में उप निर्वाचन 2026 के तहत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा अध्यक्ष पद और दो ग्राम पंचायतों में रिक्त पंच पदों के लिए कल सोमवार 1 जून को मतदान होगा। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आज रविवार को मतदान दलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हैं, जहां 5 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में मतदान दलों की रवानगी की गई। नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के लिए मतदान दलों को स्वामी आत्मानंद विद्यालय से रवाना किया गया, जबकि ग्राम पंचायत पोलमी और उड़ियाखुर्द के लिए संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालयों से मतदान कर्मियों को भेजा गया।

Trending Videos


15 वार्ड, 15 बूथ और 5142 मतदाता
नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के 15 वार्डों में मतदान के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 5142 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2491 महिला और 2651 पुरुष मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतों में मतदान के बाद तुरंत होगी मतगणना
ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक-08 और ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक-14 में रिक्त पंच पदों के लिए भी सोमवार को मतदान कराया जाएगा। पंचायत चुनावों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही संबंधित मतदान केंद्र पर मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।नगर पंचायत सहसपुर लोहारा अध्यक्ष पद के लिए डाले गए मतों की गणना 4 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। मतगणना पूर्ण होने के बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed