{"_id":"6a1ecedfc3e83a7af408cf8c","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4350557-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन में छिपाया गांजा: कबीरधाम में नशे के सौदागरों के ठिकानों पर छापा, घरों में मिली अवैध शराब; पुलिस की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन में छिपाया गांजा: कबीरधाम में नशे के सौदागरों के ठिकानों पर छापा, घरों में मिली अवैध शराब; पुलिस की अपील
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार
आज मंगलवार को कबीरधाम पुलिस ने कवर्धा शहर के देवारपारा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध शराब और जमीन में छिपा गांजा जब्त किया गया, जिससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
नशे के कारोबार के खिलाफ एक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने मंगलवार को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कवर्धा शहर के देवारपारा क्षेत्र में एक छापेमार अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब और जमीन में छिपाकर रखा गया गांजा जब्त किया गया।
इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि जिलेभर में नशा विरोधी अभियान चल रहा है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिली सूचना पर कवर्धा थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने देवारपारा में दबिश दी। कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और छापेमारी का नेतृत्व किया। पुलिस ने क्षेत्र के कई संदिग्ध मकानों और ठिकानों की सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तलाशी में अवैध रूप से संग्रहित शराब बरामद हुई। वहीं कुछ घरों के पीछे जमीन खोदने पर गांजे का जखीरा मिला। आरोपियों ने इसे पुलिस की नजरों से बचाने के लिए जमीन के भीतर छिपा रखा था। पुलिस ने मौके पर मादक पदार्थ और शराब जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी आरोपियों और बरामदगी की मात्रा का खुलासा नहीं किया है।
Trending Videos
छापेमारी के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बर्बाद करता है। अवैध कारोबार छोड़कर बच्चों की शिक्षा और अच्छे संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए।
कबीरधाम पुलिस नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन या भंडारण की सूचना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। यह अभियान देवारपारा सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा।