{"_id":"678b974e84c8911c160f3558","slug":"minister-lakhan-lal-devangan-said-ownership-rights-of-land-occupied-for-generations-were-obtained-through-owne-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: मंत्री लखन लाल देवांगन बोले- पीढ़ियों से काबिज जमीन का स्वामित्व योजना से मिला मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: मंत्री लखन लाल देवांगन बोले- पीढ़ियों से काबिज जमीन का स्वामित्व योजना से मिला मालिकाना हक
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 18 Jan 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, उद्योग एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों के लिए आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया है।
स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, उद्योग एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों के लिए आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने आज शनिवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के 7025 संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े थे। उन्होंने देश के अलग अलग राज्यों के लाभार्थियों से संवाद कर इस योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के रूबरू भी हुए।
Trending Videos
मंत्री लखन लाल देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना वर्षों से अपने घरों में रह रहे ग्रामीणों को उनके घरों का मालिकाना हक और प्रमाणिक दस्तावेज प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों से ग्रामीण अब आसानी से बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही, संपत्ति के स्पष्ट अधिकार मिलने से जमीन संबंधी विवादों का समाधान भी सरल हो जाएगा। यह योजना न केवल ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती देगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी। यह योजना आर्थिक और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ-सबका विकास की परिकल्पना के साथ ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की पूर्ति में एक सशक्त पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस आयोजन का सफल संचालन जिला प्रशासन, पंचायती राज मंत्रालय, भारतीय सर्वेक्षण विभाग और राज्य सरकार के राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयासों से किया गया। इस कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।