सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   National Road Safety Month Drivers honored a vehicle of the police department hit the deputy collector in Kabi

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: वाहन चालकों का सम्मान, पुलिस विभाग में लगे वाहन ने डिप्टी कलेक्टर को मारी टक्कर

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Jan 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस विभाग में किराए में लगे स्कॉर्पियो वाहन ने डिप्टी कलेक्टर के वाहन को टक्कर मार दी। यह हादसा दोपहर के समय कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने हुआ है।

National Road Safety Month Drivers honored a vehicle of the police department hit the deputy collector in Kabi
कलेक्टर को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम में आज शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 अंतर्गत सारथी दिवस के अवसर पर कवर्धा के वीर सावरकर भवन में उत्कृष्ट वाहन चालकों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा व एसपी धर्मेंद्र सिंह ने 50 उत्कृष्ट वाहन चालकों को शील्ड, मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग में किराए में लगे स्कॉर्पियो वाहन ने डिप्टी कलेक्टर के वाहन को टक्कर मार दी। यह हादसा दोपहर के समय कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने हुआ है। हालांकि, हादसे में डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन को गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन, हादसे के बाद वे बेसुध हो गए। 

Trending Videos


आनन-फानन में उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन दोपहर के समय दफ्तर का कामकाज निपटाकर अपने वाहन से घर जा रहे थे। कलेक्ट्रेट के सामने पुलिस विभाग में किराए में लगी स्कॉर्पियो वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए सीधे डिप्टी कलेक्टर के वाहन को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पियो वाहन में नीली बत्ती भी लगी थी। डिप्टी कलेक्टर के वाहन को टक्कर मारने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पुलिस के अधिकारी आए व डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिले की पुलिस विभाग में करीब 10 से अधिक वाहन किराए में चलती है। जिस स्कॉर्पियो वाहन से हादसा हुआ है, उसे भी पुलिस विभाग में ट्रॉयल के लिए लाया गया था। इसी दौरान स्कॉर्पियो वाहन के चालक ने डिप्टी कलेक्टर के वाहन को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed