सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   now tigress enters MP-CG border After elephant

हाथी के बाद बाघ का आतंक: एमपी-सीजी बॉर्डर पर बाघिन की एंट्री, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; हाई अलर्ट पर वन विभाग

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हाथी के बाद बाघ की एंट्री से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद  वन विभाग हाई अलर्ट पर है। वहीं ग्रामीणों को जंगल में जाने की मनाही है। 

now tigress enters MP-CG border After elephant
एमपी-सीजी बॉर्डर पर बाघिन की एंट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एमपी-सीजी बॉर्डर पर हाथी के बाद अब बाघिन की एंट्री हो गई है। इस क्षेत्र में सीजी के कबीरधाम व एमपी के डिंडौरी, बालाघाट व मंडला जिला आता है। क्षेत्र में हाथी व बाघिन की एंट्री हुई है। ये कभी सीजी के कबीरधाम जिला तो कभी एमपी के डिंडौरी जिले के जंगल में आ जाते है। ऐसे में दोनों राज्य के वन विभाग की टीम हाई अलर्ट पर है।

Trending Videos


ग्रामीणों को जंगल में जाने की मनाही कर दी है। इस बीच एमपी के सिलपीडी के जंगल से ठाडपथरा बाघिन की तस्वीर ट्रैप कैमरा में कैद हुई है। बताया जा रहा कि एक दिन पहले ये डिंडौरी जिले के वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर के रंजरा और बंजरा वन ग्राम में मौजूद थी। इसके बाद इसका मूवमेंट पश्चिम करंजिया रेंज अंतर्गत वन ग्राम ठाडपथरा के आसपास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बाघिन ने बस्ती के अंदर सड़क किनारे एक मवेशी का शिकार कर उसे घसीटते हुए गांव के बाहर ले गई। वर्तमान समय में इसका फिक्स लोकेशन नहीं मिल रहा है। ये कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान की तरफ से आई है। इसी प्रकार सीजी के क्षेत्र में चार हाथी पंडरीपानी जंगल के क्षेत्र के मौजूद है। ये भी एमपी-सीजी बॉर्डर पर है। ये दोनों क्षेत्र पांच किलोमीटर के दायरे में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed