सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   One more person died during treatment in a pickup accident death toll reached three in Kabirdham

Kabirdham: पिकअप हादसे में इलाज के दौरान एक की और हुई मौत, मृतकों की संख्या हुई तीन, कुल 22 लोग घायल

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Mar 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

कल शनिवार देर शाम करीब 6.30बजे को कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसा कवर्धा से लगे पालनीपाठ के पास हुआ। ये सभी लोग पिकअप में सवार थे, जो हाथीड़ोब सिंघनपुरी के रहने वाले है और (चौथिया) विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

One more person died during treatment in a pickup accident death toll reached three in Kabirdham
इलाज के दौरान एक की और हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कल शनिवार देर शाम करीब 6.30बजे को कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसा कवर्धा से लगे पालनीपाठ के पास हुआ। ये सभी लोग पिकअप में सवार थे, जो हाथीड़ोब सिंघनपुरी के रहने वाले है और (चौथिया) विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस वाहन में करीब 35 से 40 लोग सवार थे, जिसमें अधिकांश महिलाएं थी। हादसे के बाद सभी घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। कल शनिवार को दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसमें एक की मौत आज रविवार को रायपुर में उपचार के लिए भर्ती मरीज की हुई है।

Trending Videos


इस हादसे में अब तक तीन की मौत व 22 लोग घायल है। कुछ घायलों का उपचार कवर्धा जिला अस्पताल व कुछ का निजी अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल का उपचार रायपुर में किया जा रहा है। इस मामले में कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक CG-09-JG-3321 के चालक श्रवण साहू के खिलाफ धारा 106(1), 125(a), 281-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। हादसे में कुछ गंभीर घायलों का इलाज रायपुर में चल रहा है। ऐसे में आज रविवार को कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घायल मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंच व उनकी इलाज की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे तीन लोगों के निधन व कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप पलटने से 19 लोगों की हुई थी मौत
कबीरधाम जिले में बीते कुछ वर्षों से मालवाहन जैसे पिकअप, माजदा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोगों द्वारा सफर किया जा रहा है। इन वाहनों में ज्यादातर लोग किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जाते है। ऐसे में कई बार सड़क हादसे का शिकार हो जाते है। बीते साल 2024 में मई माह में पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 18 महिलाएं व एक पुरुष शामिल थे। पिकअप में करीब 36 लोग सवार थे, ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी में हुआ था। पिकअप 30 फिट नीचे खाई में गिर गई,जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ। अब एक बार फिर से शनिवार को ऐसे ही एक हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed