{"_id":"67c1a2310392a646b9089015","slug":"police-crackdown-on-ganja-smuggling-continues-fourth-accused-linked-to-network-arrested-in-kabirdham-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: पुलिस का गांजा तस्करी पर प्रहार जारी, नेटवर्क से जुड़े चौथे आरोपी की हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: पुलिस का गांजा तस्करी पर प्रहार जारी, नेटवर्क से जुड़े चौथे आरोपी की हुई गिरफ्तारी
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 28 Feb 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में आज शुक्रवार को चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उड़ीसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से जुड़े गांजा तस्करी नेटवर्क की कड़ी में पुलिस ने अब चौथे आरोपी रघुवीर उर्फ बिल्लू राउत को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में आज शुक्रवार को चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उड़ीसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से जुड़े गांजा तस्करी नेटवर्क की कड़ी में पुलिस ने अब चौथे आरोपी रघुवीर उर्फ बिल्लू राउत को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहर में सप्लाई करता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि 7 जनवरी 2025 को पुलिस चौकी दशरंगपुर, थाना पिपरिया अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर वाहन चेकिंग के दौरान कार क्रमांक CG-07-BX-5675 से 63 हजार रुपए कीमत के 6.320 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।
Trending Videos
इस प्रकरण में धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर धनराज पवार और मोहम्मद इरफान खान को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। विवेचना के बाद गांजा की ऑनलाइन खरीदी करने वाले आरोपी शिवम यादव निवासी खैरागढ़ को दिनांक 26 फरवरी को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया था। आज चौथे आरोपी रघुवीर उर्फ बिल्लू राउत पिता अंजोर राउत, निवासी ग्राम नर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद की गिरफ्तारी हुई है। अब तक इस मामले में धनराज पवार पिता राजू पवार, निवासी वार्ड नं. 48, नंदनी चौक, राजनांदगांव, मोहम्मद इरफान खान पिता अब्दुल रहमान, निवासी वार्ड नं. 14, स्टेशन पारा, थाना सिटी कोतवाली, राजनांदगांव व शिवम यादव पिता विजय यादव, निवासी दुर्गा मंच के बाजू, खैरागढ़, (ऑनलाइन भुगतान से जुड़ा), जिसे दो दिन पूर्व 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर माइंड सप्लायर तक पहुंचेगी पुलिस
विवेचना के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि धनराज पवार व मोहम्मद इरफान खान को गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर रघुवीर उर्फ बिल्लू राउत है,जो छत्तीसगढ़-उड़ीसा बॉर्डर पर स्थित ग्राम नर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद का रहने वाला है। इस पर साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण कर उसकी लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले में सप्लाई करता था। पुलिस को अब इस नेटवर्क के बड़े सप्लायर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर उड़ीसा में सप्लाई चैन के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक सख्त कार्रवाई कर रही है।