सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Sack crisis Angry farmers protested by shutting down procurement centers in Kabirdham

बारदाना संकट : नाराज किसानों ने खरीदी केंद्र बंदकर किया विरोध, भारतीय किसान संघ के बैनर तले प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Nov 2024 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी पर संकट के बादल छाए हुए हैं, क्योंकि जिले के अधिकांश खरीदी केंद्र में बारदाना की कमी है।बारदाना कमी को देखते हुए सरकार खुद किसानों से बारदाना की खरीदी कर रहीं है।

Sack crisis Angry farmers protested by shutting down procurement centers in Kabirdham
किसानों ने खरीदी केंद्र बंदकर किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी पर संकट के बादल छाए हुए हैं, क्योंकि जिले के अधिकांश खरीदी केंद्र में बारदाना की कमी है।बारदाना कमी को देखते हुए सरकार खुद किसानों से बारदाना की खरीदी कर रहीं है। लेकिन, बारदाना का रेट कम मिलने से किसान नाराज है। यहीं कारण है कि आज मंगलवार दोपहर 12 से एक बजे तक खरीदी केंद्र को बंद कर विरोध दर्ज कराया है। यह प्रदर्शन भारतीय किसान संघ के बैनर तले हुआ है। 

Trending Videos


भारतीय किसान संघ के नेता सुरेश चंद्रवंशी, डोमन चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में नए बारदाना का भंडारण किया गया है, जिससे अगले 30 दिन तक खरीदी की जा सकती है। इसके बावजूद किसानों के बारदाना लेना गलत है। सरकार एक बोरा की कीमत 25 रुपए देगी, लेकिन बाजार में 35 से 40 रुपए की कीमत है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। धान खरीदी के लिए किसानों से बोरा लेने के विरोध में जिले के सभी 108 धान खरीदी केंद्र सांकेतिक रूप से आज दोपहर 12 से एक बजे तक बंद कराई गई है। आगे यदि किसानों से बोरा लेना बंद नहीं किया जाएगा तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed