सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   spreading social hatred proved costly for a constable In Kabirdham

CG News: सोशल मीडिया पर आरक्षक ने पोस्ट किया भड़काऊ पोस्ट, एसपी ने किया सस्पेंड, विभाग करेगा मामले की जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक आरक्षक को पोस्ट करना महंगा पड़ गया। जिसके बाद उसे एसपी ने सस्पेंड कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए। 

spreading social hatred proved costly for a constable In Kabirdham
एसपी ऑफिस कबीरधाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में सोशल मीडिया में सामाजिक द्वेष फैलाना वाला पोस्ट करना एक आरक्षक पर भारी पड़ गया है। आज सोमवार को एसपी ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच बैठा दिया है। एसपी ऑफिस से मिली जानकारी अनुसार थाना पिपरिया के आरक्षक अशोक चंद्रवंशी द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए ऐसे कृत्य किए गए, जो सामाजिक सौहार्द्र को भंग करने और हिंसात्मक प्रवृत्तियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास थे। यह कृत्य न केवल पुलिस विभाग की आचार संहिता और अनुशासन का उल्लंघन है, बल्कि पुलिसकर्मियों से अपेक्षित नैतिक और पेशेवर जिम्मेदारियों के प्रति घोर लापरवाही को भी दर्शाता है।

Trending Videos


थाना प्रभारी पिपरिया द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि आरक्षक अशोक चंद्रवंशी द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट किए गए, जिनसे समाज में वैमनस्यता और तनाव उत्पन्न हो सकता था। पुलिस मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया उपयोग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका उल्लंघन करते हुए आरक्षक ने विभागीय मर्यादाओं और निर्देशों की अवहेलना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के प्रभारी एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक अशोक चंद्रवंशी को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच के उपरांत कदाचार में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ  कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विभागीय नियमों का कड़ाई से पालन करें। अपने आचरण से समाज में पुलिस विभाग की छवि को मजबूत करें। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासनहीनता या कर्तव्य के प्रति लापरवाही के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।  यह कार्रवाई पुलिस विभाग के अनुशासन और मर्यादा को बनाए रखने की दिशा में एक कड़ा संदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed