सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Strike of employees of cooperative societies ends one demand fulfilled in Kabirdham

Kabirdham: सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, एक मांग पूरी, दो मांगों के लिए समिति का होगा गठन

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 12 Nov 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के सहकारी समितियों में काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल आज से खत्म हो गई है।

Strike of employees of cooperative societies ends one demand fulfilled in Kabirdham
धान की कटाई जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के सहकारी समितियों में काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल आज मंगलवार से खत्म हो गया है। ये बीते 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे थे। इसके हड़ताल में चले जाने 14 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी पर संकट के बादल छाए हुए थे। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से समिति प्रबंधकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। 

Trending Videos


आज मंगलवार को मुख्यमंत्री के समक्ष विभागीय अधिकारियों के साथ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में चर्चा हुई। उनके द्वारा मांगों को लेकर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया गया। समिति कर्मचारियों की 6वर्ष से लंबित वेतन वृद्धि की मांग को पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 24 घंटे के भीतर पूर्ण किया जाएगा। समिति कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई। इसके साथ ही अन्य दो मांग के संबंध में शासन स्तर पर अंतर्विभागीय समिति का गठन कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संघ की मुख्य मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के आश्वासन पर सहकारिता विभाग द्वारा सकारात्मक पहल क कार्रवाई संतुष्ट है। इसलिए समिति कर्मचारियों की जारी हड़ताल समाप्त घोषित की गई। बता दे कि समिति के कर्मचारी तीन सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल में चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिले में एक लाख 24 हजार 787 किसान बेचेंगे धान

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत 14 नवंबर से होगी। जिले के 90 समिति के माध्यम से 108 धान खरीदी केन्द्र में इसकी तैयारी अंतिम चरण पर है। जिले में सात हजार 280 नए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इस प्रकार एक लाख 24 हजार 787 किसानों ने एक लाख 24 हजार 411 हेक्टेयर रकबा में अपना धान का समर्थन मूल्य में बेचने पंजीयन कराया है। प्रदेश सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की मान से एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। 


धान खरीदी सुचारू रूप से संपन्न कराने नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने धान खरीदी की तैयारियों के लिए 35 बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए चेकपोस्ट बनाएं गए है। जहां आने जाने वाले सभी वाहनों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed