सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Three day strike of municipal employees from today

Chhattisgarh: नगर पालिका कर्मचारियों का आज से तीन दिवसीय हड़ताल, बिलासपुर में प्रदेश भर से जुटेंगे कर्मचारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में नगर पालिका कर्मचारी आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। सभी कर्मचारी बिलासपुर में प्रदेश भर से जुटेंगे। हड़ताल अवधि में निकाय के कार्य बंद रखेंगे।

Three day strike of municipal employees from today
नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा नगरीय निकायों में चरणबद्व तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। इसके तहत मांग को नगर पालिका कवर्धा के नियमित कर्मचारी आज 12 से 14 नवंबर तक यानी तीन दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे।

Trending Videos


ये बिलासपुर स्थित नेहरू चौक विकास भवन में हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल अवधि में निकाय के कार्य बंद रखेंगे। इसके बाद भी शासन द्वारा मांगे पूरी नहीं की जाती है, तो सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष बद्रीराम साहू ने बताया कि हड़ताल में जाने की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दे दी गई है। हमारी प्रमुख मांग नगरीय निकाय में प्रत्येक माह एक तारीख को वेतन भुगतान ट्रेजरी (कोषालय) के माध्यम से हो। निकायों में ठेका प्रथा बंद हो व 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण किया जाए।

नगरीय निकाय में अन्य विभाग की भांति ओल्ड पेंशन लागू हो। कर्मचारियों के मृत्यु उपरांत परिजनों को संभाग स्तर में रिक्त पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जाए। संभाग स्तर में रिक्त पद पर पदोन्नति की कार्रवाई जल्द किया जाए। छठें और सातवें वेतनमान की एरियर्स राशि का भुगतान की स्वीकृति प्रदान किया जाए। वर्तमान में इन कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने निकाय के विभिन्न काम काज पर प्रभाव पड़ेगा। ये आज मंगलवार से लेकर गुरुवार तक हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed