सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Trucks illegally transporting paddy seized team took action on instructions of collector

कालाबाजारी पर छापेमारी: धान का अवैध परिवहन करते ट्रक जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों अवैध धान की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई चल रही है। अब कबीरधाम में 314 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते ट्रक को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है।  

Trucks illegally transporting paddy seized team took action on instructions of collector
धान का अवैध ट्रक जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में धान खरीदी शुरू हो गई है। खरीदी के दौरान अवैध धान खपाए जाने की संभावना बनी होती है। इसे देखते हुए कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Trending Videos


धान के अवैध परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए बनाई गई संयुक्त टीम ने पंडरिया ब्लॉक के ग्राम रहमान कांपा स्थित लघुवनोपजन नाका पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 314 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते ट्रक जब्त किया। वाहन क्रमांक सीजी 16 सी एल 1676 में 734 बोरी (314 क्विंटल)अवैध धान का परिवहन करना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में मध्य प्रदेश से राजनांदगांव धान परिवहन किया जा रहा था। पूरा मामला अंतराज्यीय धान परिवहन का है। धान की संपूर्ण मात्रा ट्रक में लोड सहित आगामी आदेश पर्यंत तक मंडी परिसर कृषि उपज मंडी पंडरिया जिला कबीरधाम की अभिरक्षा में रखा गया है।

वहीं कबीरधाम जिले के 94 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी हुई। पहले दिन 1189 किसानों को टोकन जारी किए गए, जिनसे 56,520 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 90 समिति के माध्यम से 108 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी।

जिले में सात हजार 280 नए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इस प्रकार कबीरधाम जिले के एक लाख 24 हजार 787 किसानों ने एक लाख 24 हजार 411 हेक्टेयर रकबा में अपना धान का समर्थन मूल्य में विक्रय करने के लिए पंजीयन कराया है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल की मान से एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed