सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   woman died after getting stuck in a thresher machine during paddy harvesting in Kabirdham

Kabirdham: धान कटाई के दौरान थ्रेशर मशीन में फंस गई महिला, सिर धड़ से अलग, मौके पर ही मौत

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 Nov 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में धान कटाई के दौरान थ्रेशर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। यह हादसा रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम बरेंड़ा का है।

woman died after getting stuck in a thresher machine during paddy harvesting in Kabirdham
थ्रेशर की चपेट में आने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में धान कटाई के दौरान थ्रेशर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। यह हादसा रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम बरेंड़ा का है। यहां आज सोमवार सुबह खेत में धान मिंजाई का काम चल रहा था। इसी दौरान थ्रेशर मशीन में महिला का कपड़ा फंस गया। इसके बाद उसका शरीर थ्रेशर की चपेट में आ गया। 

Trending Videos


हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई है। किसानों से अपील की गई है कि थ्रेशर मशीन जहां पर चल रहा हो वहां ऐहतियात बरते। ढीले ढाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। बता दे कि कबीरधाम जिले में 9 दिन के भीतर इस तरह की दूसरी घटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 नवंबर को इसी प्रकार का हादसा बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला में हुआ था। तब सुनैना चन्द्रवंशी पति चितरंजन चन्द्रवंशी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम की मौत थ्रेशर में फंसने के कारण हो गई थी। वर्तमान में कबीरधाम जिले के सभी केन्द्र में धान की खरीदी हो रही है। धान की मिंजाई थ्रेशर मशीन के माध्यम से होती है। इसके बाद किसान अपने धान को खरीदी केन्द्र में बेचने के लिए जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed