सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two year old innocent dies due to wall collapse two people seriously injured in the accident in Korba

Korba: दीवार गिरने से दो साल की मासूम की मौत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल; लोगों ने थाने का किया घेराव

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा कोतवाली थाना अंतर्गत के लक्ष्मण बन तालाब काली मंदिर के निकट एक पक्की बड़ी बाउंड्री वाल का एक हिस्सा ढह जाने के कारण इसमें दबकर एक मासूम की दबने से दर्दनाक मौत हो गई वही दो लोग घायल हो गए हैं।

Two year old innocent dies due to wall collapse two people seriously injured in the accident in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा कोतवाली थाना अंतर्गत के लक्ष्मण बन तालाब काली मंदिर के निकट एक पक्की बड़ी बाउंड्री वाल का एक हिस्सा ढह जाने के कारण इसमें दबकर एक मासूम की दबने से दर्दनाक मौत हो गई वही दो लोग घायल हो गए हैं। दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस मामले में कोतवाली थाने का घेराव किया गया है।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। यहां लक्ष्मण बन तालाब के निकट एक फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा है। इस फ्लैट के पिछले हिस्से में खाली जमीन पर बाउंड्री वॉल निर्मित है। काफी लंबी-चौड़ी बाउंड्री वॉल पर कटीले तार का घेरा भी लगाया गया है। बाउंड्री वाल के दूसरी तरफ अंदर की ओर जेसीबी लगवा कर मलबा और रेत को किनारे लगवाने का काम कराया जा रहा था कि जेसीबी का धक्का लगने से बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

korba


जिस वक्त यह हादसा हुआ उस रास्ते से गुजर रहे और पास में ही खेल रहा एक मासूम चपेट में आ गए। मलबा में दब जाने से स्थानीय निवासी दो वर्षीय बालक धनेश कर्ष, संजू कर्ष 20 वर्ष, विशाल यादव 18 वर्ष घायल हुए हैं जिनमे मासूम की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक की मोटरसाइकिल और किनारे खड़ी सवारी ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए।

 

korba


सूचना पश्चात मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल सहित स्टाफ ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को अवगत कराया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है इस हादसे के घायल 20 वर्षीय विशाल यादव ने बताया कि 4 से 5 लोग मौके पर बैठे और खड़े हुए थे जहां अचानक से दीवार गिर गया और सभी दब गए इस दौरान मौके पर मौजूद और लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई और किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया।

 

korba


बताया जा रहा कि मृतक मासूम धनेश कर्ष के पिता मुकेश कर्ष का परिवार निवास करता है जो पैसे से चालक है मृतक मासूम दो भाइयों में छोटा था। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस घटना में एक बच्चे की मौत हुई है वही दो घायल है आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed