सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bloody clash between two coal transport firms over coal dominance and two arrested for attempt to murder

कोरबा में खूनी संघर्ष: साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला, हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

दीपका थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेजा गया है और पुलिस ने उन्हें नौकरी से भी निकलवा दिया है।

Bloody clash between two coal transport firms over coal dominance and two arrested for attempt to murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दीपका थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया है। आरोपियों को उनकी नौकरी से भी निकलवा दिया गया है।

Trending Videos


यह कार्रवाई दीपका थाना में दर्ज मामले के तहत हुई है। प्रार्थी राहुल सिंह ने 22 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से लौटते समय दीपका के क्रांति दुकान के पास उन पर हमला हुआ। आरोपी राहुल सिंह और चंदन सिंह अपने साथियों के साथ कार से पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रार्थी को गिराकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। कुछ लोगों को आता देख आरोपी प्रार्थी को लहूलुहान छोड़कर फरार हो गए। घायल राहुल सिंह ने इलाज के बाद दीपका थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी।
विज्ञापन


दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में चंदन सिंह (25 वर्ष) और राहुल सिंह (24 वर्ष) शामिल हैं। दोनों मानियाराडीह, औरंगाबाद, बिहार के निवासी हैं और वर्तमान में झाबर, कोरबा में रहते हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों और प्रार्थी के बीच कोयला गिराने को लेकर पुराना विवाद था। इसी रंजिश में आरोपियों ने मौका देखकर हमला किया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेजा गया। दीपका पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से भी निकलवा दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है जो वारदात में शामिल थे। कानून हाथ में लेने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed