{"_id":"6a0c5fa45c2ae990a609e690","slug":"instagram-friendship-turned-to-love-youth-lured-girl-with-marriage-promise-and-established-relations-accused-caught-after-17-days-jailed-under-pocso-act-korba-news-c-1-1-noi1487-4299530-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ बनाए संबंध, 17 दिन बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ बनाए संबंध, 17 दिन बाद गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के उरगा क्षेत्र से नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी रमेश मरकाम को गिरफ्तार किया। इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे रायपुर ले जाकर शोषण किया, बाद में गिरफ्तारी हुई।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
Trending Videos
दिनांक दो मई को थाना उरगा क्षेत्र के एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस ने तत्काल टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों और सीडीआर लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को ग्राम कारा, थाना उरला, जिला रायपुर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी रमेश मरकाम ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी रमेश मरकाम, पिता ललित मरकाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी हरदीडीह, चौकी चैतमा, थाना पाली, जिला कोरबा को चिन्हित किया। विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर 19 मई को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि नाबालिग 17 वर्षीय छात्रा उरगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और स्कूल में पढ़ाई करती है। इंस्टाग्राम के जरिए युवक और नाबालिग की बातचीत शुरू हुई थी। पहले दोस्ती हुई, फिर प्रेम संबंध बना और बाद में आरोपी उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया। नाबालिग घर से 20 हजार रुपये लेकर आरोपी के साथ गई थी।
युवक उसे रायपुर ले गया था, जहां वह मजदूरी का काम कर रहा था। पुलिस ने 17 दिन के भीतर नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।