सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two died and one injured in collision between Hyva and pickup in Korba

कोरबा सड़क हादसा: हाइवा-पिकअप में भीषण टक्कर, दो की मौत और एक घायल; सड़क पर बिखरी सब्जियां और चावल की बोरियां

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

केंदई हसदेव पुल के पास तेज रफ्तार हाइवा और पिकअप की टक्कर में हाइवा चालक विनोद यादव और हेल्पर की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर सब्जी और चावल बिखर गए।

Two died and one injured in collision between Hyva and pickup in Korba
सड़क हादसे में दो की मौत और एक घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के केंदई हसदेव पुल के पास शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन में चावल लोड था, जबकि पिकअप वाहन में सब्जी लदी थी। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण हसदेव पुल मोड़ पर हाइवा ने पिकअप को टक्कर मार दी और आगे मोड़ पर जा टकराया। इस घटना में हाइवा वाहन के चालक और हेल्पर की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

korba

korba

 

हादसे के बाद पिकअप में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं और चावल की बोरियां भी नीचे गिर गईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम और अन्य स्टाफ ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को मर्चुरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन के चालक मृतक का नाम विनोद यादव था, जो वाहन का मालिक भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed