Korba : बिना लाइसेंस के पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पेप्सिको कंपनी सील, दो पानी फैक्टरी से लिया सैम्पल
कोरबा जिले कई फैक्ट्री संचालित हो रहे हैं जहां खाद्य सुरक्षा अधिनियम को दरकिनार रखते हुए बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। ऐसी जगह की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम के द्वारा लगातार की जा रही है।
विस्तार
कोरबा जिले कई फैक्ट्री संचालित हो रहे हैं जहां खाद्य सुरक्षा अधिनियम को दरकिनार रखते हुए बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। ऐसी जगह की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम के द्वारा लगातार की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में हो रहे संचालित अपनी फैक्ट्री आइसक्रीम फैक्ट्री और अन्य फैक्ट्रीयो की जांच करने के लिए निकली हुई थी। दादर एरिया स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज कि अपनी फैक्ट्री में जांच करने के लिए पहुंची जांच के दौरान लाइसेंस सही पाए गए। लेकिन फैक्ट्री में तैयार हो रहे हैं पानी के नमूने की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम नेदोनो जगहों से पानी का नमूना जांच हेतु लिया गया। जांच के बाद ही पता चल सकेगा की जो पानी तैयार किया जा रहे हैं और जिस बोतल में पैक किया जा रहे हैं वह मानक के अनुरूप है कि नहीं यह सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
वहीं शहर के मध्य स्थित डिगापुर वार्ड नं 36 स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पेप्सिको कंपनी के फैक्ट्री पहुंची यहां भी जांच कर वही शुरू की गई टीम के द्वारा जांच के दौरान स्लाइस फ्रूट ज्यूस, ट्रॉपिकाना अमरूद जूस सैंपल लिए गए वही डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा लाइसेंस मांगा गया जो सही नही पाया गया। उक्त जगह का नहीं होने के कारण फर्म को नियमानुसार सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर फैक्ट्री संचालित हो रही है वह जगह लाइसेंस नहीं है। उसे फैक्ट्री से सैंपल लिया गया है यह भी देखा जाएगा की जो पेप्सी और फ्रूट्स जूस तैयार हो रहे हैं वह मापन के अनुरूप है कि नहीं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम डिगापुर वार्ड नं 36 स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पेप्सिको कंपनी के फैक्ट्री सील कर दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि दो अपनी फैक्ट्री से सैंपल लिए गए हैं वही एक फैक्ट्री में बिना लाइसेंस की संचालन किया जा रहा था जिन्हें सील किया गया है विधिवत कार्यवाही की जा रही है वहीं सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही मापक पता चल पाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी।
गर्मी के मौसम आते ही पेप्सी कोल्ड ड्रिंक और अपनी फैक्ट्री का संचालन बढ़ जाता है डिमांड के आधार पर काफी ज्यादा मात्रा में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में इसकी सेलिंग की जाती है। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है इस कार्यवाही के बाद जिले में संचालित फैक्ट्री संचालको में हड़कप मच गया है।

korba

korba

korba