सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Innocent child fell into boiling lentil water died due to burns in Korba

Korba: खौलते दाल के पानी में गिरी मासूम, झुलसने से हुई मौत

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में  घर के आंगन में खेल रही मासूम सिगड़ी के समीप पहुंच गई। वह खेलते खेलते सिगड़ी में बन रहे दाल के बर्तन से टकरा गई, जिससे खौलता दाल उसके ऊपर गिर गया।

Innocent child fell into boiling lentil water died due to burns in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में  घर के आंगन में खेल रही मासूम सिगड़ी के समीप पहुंच गई। वह खेलते खेलते सिगड़ी में बन रहे दाल के बर्तन से टकरा गई, जिससे खौलता दाल उसके ऊपर गिर गया। घटना में गंभीर रूप से झुलसी मासूम को निजी चिकित्सालय के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में अस्पताल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की है।

Trending Videos


कोतवाली अंतर्गत सीतामढ़ी शिव मंदिर गली में शंकर सारथी निवास करता है। वह रोजी मजदूरी कर पत्नी आरती सारथी व दो बच्चों का पालन पोषण करता है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार की घटना है घर लौटने के बाद शंकर अपने कमरे में था। उसकी पत्नी आंगन में सिगड़ी से दाल पका रही थी। वह थोड़ी देर के लिए कमरे के भीतर चली गई। इसी बीच दो वर्षीय बेटी खेलते खेलते सिगड़ी के करीब चली गई। वह अचानक सिगड़ी में रखे बर्तन से टकरा गई। जिससे बर्तन में खौल रहा दाल उसके ऊपर गिर गया। मासूम गर्म दाल से बुरी तरह झुलस गई। उसकी रोने की तेज आवाज सुनकर शंकर और उसकी पत्नी भागते हुए आंगन में पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर मासूम पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए मासूम को निहारिका स्थित निजी अस्पताल ले आया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर लगातार उपचार में लगे रहे, इसके बावजूद मासूम की जान नही बचाई जा सकी। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मेमों मिलने पर अस्पताल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की। तत्पश्चात मासूम के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकर सारथी ने बताया कि बच्ची खेल रही थी अचानक से सिगड़ी में बंद है खाना बनाने के लिए दाल पानी चढ़ाया गया था और हाथ में लगने के बाद उसी के ऊपर गिर गया जब चिक पुकार मचाने लगी तब तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 साल की आराधना सारथी की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही आराधना का एक बड़ा भाई जो अभी छोटा है।पिता बढाई का काम करता है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मिले मेमो के आधार पर मासूम के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed