{"_id":"69aa61aeba9c5eb0b30742d3","slug":"massive-fire-at-balodabazar-tehsil-office-flames-from-the-old-building-cause-panic-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Fire News: बलौदाबाजार तहसील कार्यालय में भीषण आग, पुरानी इमारत से उठी लपटों से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Fire News: बलौदाबाजार तहसील कार्यालय में भीषण आग, पुरानी इमारत से उठी लपटों से मची अफरा-तफरी
Fri, 06 Mar 2026 10:40 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:40 AM IST
सार
बलौदाबाजार शहर के तहसील कार्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
बलौदाबाजार तहसील कार्यालय में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदाबाजार शहर के तहसील कार्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग तहसील परिसर में स्थित डीएसपी कार्यालय की पुरानी इमारत की ओर से भड़की और धीरे-धीरे तहसीलदार कार्यालय की दिशा में बढ़ने लगी।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले तहसील कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया। इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और अतिरिक्त सहायता के तौर पर आसपास स्थित सीमेंट संयंत्रों से भी दमकल वाहन बुलाए गए।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे बलौदाबाजार की पुरानी और ऐतिहासिक तहसील भवन में आग लगी थी। आग की चपेट में आने से तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद एसडीएम प्रकाश कोरी ने बताया कि रिकॉर्ड रूम पूरी तरह सुरक्षित है और सभी जरूरी दस्तावेजों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।