फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Molestration with woman in raipur cg

CG Crime: रायपुर में शर्मनाक करतूत, महिला को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 03:36 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
Molestration with woman in raipur cg
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
CG News; पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। तीन युवकों ने शराब पिलाकर महिला की इज्जत तार-तार कर दी। पुलिस ने इस शर्मनाक करतूत को अंजाम देने वाले नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला डीडी नगर और आजाद चौक थाने क्षेत्र का है।
विज्ञापन

 

पुलिस ने आरोपी शिवा, आयुष, दुर्गा के अलावा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को सरोना शराब दुकान के पास लेकर गए। जहां उसे बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई। शराब सेवन के बाद महिला बेसुध हो गई। इसके बाद स्कूल मैदान समेत अलग-अलग जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन

 

शिकायत के मुताबिक, आरोपी आजाद चौक स्थित सरकारी स्कूल के परिसर में ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। यहां पर हाइवे होने के बावजूद सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शर्मनाक बात यह है कि हवसी दरिंदो की हवस यहीं नहीं बुझी। इसके बाद फिर महिला को आरडी तिवारी स्कूल आमापारा के मैदान में लेकर पहुंचे। शराब पिलाकर उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़िता की शिकायत पर आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया गया है, चूंकि घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना है, इसलिए जांच के लिए डीडी नगर पुलिस को केस भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed