{"_id":"69aa707dd6fbc3c694034998","slug":"police-action-on-holi-violence-three-murders-solved-in-24-hours-10-accused-and-a-minor-arrested-in-raipur-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की हिंसा पर पुलिस का एक्शन: 24 घंटे में हुई तीन हत्याओं की गुत्थी सुलझी, 10 आरोपी और एक नाबालिग पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की हिंसा पर पुलिस का एक्शन: 24 घंटे में हुई तीन हत्याओं की गुत्थी सुलझी, 10 आरोपी और एक नाबालिग पकड़े गए
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार
होली के दौरान रायपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हिंसक घटनाओं के मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी प्रमुख मामलों का खुलासा कर दिया है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
होली के दौरान रायपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हिंसक घटनाओं के मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी प्रमुख मामलों का खुलासा कर दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हत्या और हमले की घटनाओं में पुलिस ने कुल 10 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, चार और पांच मार्च के बीच करीब 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर हत्या की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे शहर और ग्रामीण इलाकों में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
पहली घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया की है, जहां पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार 4 मार्च की सुबह कमलेश विश्वकर्मा के बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। ऐसे में दिनेश विश्वकर्मा उसे अस्पताल ले गया। इसी बात को लेकर कमलेश और अखिलेश विश्वकर्मा नाराज हो गए और दिनेश से विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों ने दिनेश पर डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी घटना आरंग थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां होली खेलने के दौरान रंग लगाने को लेकर हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। 4 मार्च को नीरज लोधी अपने साथियों मोनू ठाकुर और निलेश लोधी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान केंवसी साहू पारा के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोककर जबरन रंग लगाने की कोशिश की। नीरज द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान मनीष निषाद उर्फ संजू ने चाकू से नीरज लोधी पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।
तीसरी घटना गंज थाना क्षेत्र की है, जहां रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के पीछे नाले के पास एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजा साहू निवासी चुनाभट्ठी के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि राजा साहू अपने परिचित बिट्टू यादव के साथ घर से निकला था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बिट्टू यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गाड़ी को नुकसान हुआ था और वह इसकी भरपाई के लिए राजा साहू से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में उसने राजा साहू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
होली के दौरान 24 घंटे में तीन हत्याओं की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए मामलों की जांच जारी रखे हुए है।
Trending Videos