सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Posters of 44 most wanted Naxalites have been pasted in villages, with names and rewards announced in Kanker

अब कहां छिपेंगे नक्सली!: गांव-गांव में चस्पा हुए 44 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों के पोस्टर, नाम समेत इनाम घोषित

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 18 Sep 2025 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Poster of 44 most wanted Naxalites: राज्य के कांकेर पुलिस ने जिले के कई नक्सल प्रभावित इलाकों में 44 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों की सूची जारी कर दी है। इन पोस्टरों में सभी वांछित नक्सलियों के नाम, उनकी तस्वीरें और सरकार की ओर से घोषित इनाम की रकम का जिक्र किया गया है।
 

Posters of 44 most wanted Naxalites have been pasted in villages, with names and rewards announced in Kanker
गांव-गांव में चस्पा हुए 44 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत पुलिस ने अब नई रणनीति अपनाई है। राज्य के कांकेर पुलिस ने जिले के कई नक्सल प्रभावित इलाकों में 44 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों की सूची जारी कर दी है। इन पोस्टरों में सभी वांछित नक्सलियों के नाम, उनकी तस्वीरें और सरकार की ओर से घोषित इनाम की रकम का जिक्र किया गया है।
Trending Videos


पोस्टर चस्पा होने के बाद ग्रामीणों में भी हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर उन्हें इनमें से किसी भी नक्सली की गतिविधियों या मौजूदगी की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। भरोसा दिलाया गया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें इनाम भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मसमर्पण का रास्ता भी खुला
एंटी नक्सल ऑपरेशन के एडिशनल एसपी आकाश श्रीमाल ने बताया कि इन पोस्टरों में पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर भी दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति नक्सलियों के बारे में सूचना साझा कर सकता है। इतना ही नहीं, जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं लेकिन संपर्क के साधन नहीं खोज पा रहे, वे भी इन नंबरों पर सीधे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

घेराबंदी की नई रणनीति
पुलिस का मानना है कि इन पोस्टरों के जरिए नक्सलियों की पहचान ग्रामीण स्तर तक आसान होगी और उनका बच पाना मुश्किल होगा। यह रणनीति नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम कसने और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed