{"_id":"69ba8aacba3a6e4a27069352","slug":"mausam-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4063260-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM Weather: गर्मी से बेहाल इलाके में अचानक झमाझम बारिश, तापमान गिरा, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM Weather: गर्मी से बेहाल इलाके में अचानक झमाझम बारिश, तापमान गिरा, किसानों के चेहरे खिले
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 05:04 PM IST
Link Copied
जिले के पेंड्रा मरवाही क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे पूरे इलाके का मौसम बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे और उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को बारिश का इंतजार था। दोपहर होते-होते मौसम ने रंग दिखाया और अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने वातावरण को पूरी तरह से खुशनुमा बना दिया। वहीं ओलावृष्टि भी शुरू हो गई।
पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप से आमजन काफी परेशान थे। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में बुधवार को हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई। लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया।
इस बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को होने की उम्मीद है। मरवाही, भर्रीडांड सहित आसपास के कई गांवों में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हुए है। खेतों में खड़ी फसलों के साथ आम के लिए यह पानी बेहद लाभकारी माना जा रहा है। किसानों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है, क्योंकि समय पर हुई बारिश फसलों की वृद्धि और उत्पादन के लिए सहायक साबित होती है। कई किसानों का कहना है कि इस बारिश से सिंचाई की जरूरत भी कुछ हद तक कम हो जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में और बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर यह बारिश लोगों और किसानों दोनों के लिए राहत भरी साबित हो रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।