सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Gang responsible for snatching and pickpocketing incidents at weekly markets busted

Raigarh: साप्ताहिक बाजारों में झपटमारी-पाकेटमारी करने वाला गिरोह धरा, दीपक गिरी समेत पांच महिलाएं पकड़ीं

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ पुलिस ने संगठित गिरोह को पकड़ा है। जो साप्ताहिक बाजारों में झपटमारी-पाकेट मारा करते थे।  जिसमें दीपक गिरी समेत 5 महिलाएं शामिल हैं।

Gang responsible for snatching and pickpocketing incidents at weekly markets busted
पैकेट मार गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने साप्ताहिक बाजारों में महिलाओं एवं ग्रामीणों को निशाना बनाकर झपटमारी और पाकेटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों में एक पुरूष समेत 5 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से कुल सात लाख की संपत्ति जब्त करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।



मिली जानकारी के अनुसार, सेनानिवृत्त शिक्षिका मरियम टोप्पो ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि 13 जून को वह अपने पति के साथ लैलूंगा साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने गई थी। इस दौरान पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले में पहने करीब एक तोला वजनी सोने की चैन को झपटकर फरार होने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पीछे मुड़कर देखने पर कुछ महिलाएं संदिग्ध अवस्था में दिखीं। इस घटना की जानकारी मिलते ही महिला आरक्षक पूनम साहू ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल एक महिला संदिग्ध मंगरीता गिरी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पुलिस ने बाजार क्षेत्र से आरोपी दीपक गिरी को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे अपने परिवार की पांच महिला सदस्यों के साथ इको वाहन क्रमांक सीजी 30 जे 8035 से जिला बलरामपुर के कुसमी क्षेत्र से लैलूंगा बाजार पहुंचे थे और संगठित गिरोह बनाकर ग्रामीण बाजारों एवं मेलों में पाकेटमारी और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद गिरोह के अन्य सदस्य जशपुर जिले में अपने परिचितों के यहां शरण लेने के लिए चले गए थे। जिसके बाद लैलूंगा पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर जशपुर से गिरोह की चार अन्य महिला सदस्यों रीला गिरी, राजमोहनी उर्फ ठोली, सोनम गिरी एवं उर्मिला गिरी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है।

लैलूंगा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता की 18 ग्राम वजनी सोने की चैन लॉकेट सहित, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये है, घटना में प्रयुक्त इको वाहन क्रमांक सीजी 30 जे 8035 जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है तथा चार मोबाइल फोन समेत कुल 7 लाख की संपत्ति बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed