{"_id":"69db8b7b30808e0c780780e0","slug":"big-news-jashpur-police-seize-drug-syrup-hidden-in-bus-arrest-three-people-driver-and-conductor-raipur-news-c-1-1-noi1497-4154650-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जशपुर: बस में छिपाकर ले जाई जा रही नशीली सिरप की खेप बरामद, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जशपुर: बस में छिपाकर ले जाई जा रही नशीली सिरप की खेप बरामद, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 3 गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: रायपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार
तपकरा पुलिस को सूचना मिली थी कि गया से रायगढ़ जाने वाली वासुदेव बस में नशीली दवाओं की तस्करी हो रही है। पुलिस ने तत्काल थाने के सामने मेन रोड पर नाकेबंदी की।बस को रोककर सघन तलाशी लेने पर नशीली दवा की बड़ी खेप मिली।
फोटो : तपकरा थाने के सामने यात्री बस से नशीली दवा की खेप पकड़ती पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
जशपुर पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तपकरा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए यात्री बस से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त नशीली कफ सिरप जब्त की है। मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos
आधी रात को नाकेबंदी और तलाशी
एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मीडिया को आज जानकारी दी कि घटना 10 अप्रैल की रात की है। तपकरा पुलिस को सूचना मिली थी कि गया से रायगढ़ जाने वाली वासुदेव बस में नशीली दवाओं की तस्करी हो रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल थाने के सामने मेन रोड पर नाकेबंदी की। रात लगभग 11:45 बजे जब बस वहां पहुंची, तो उसे रोककर सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिक्की में झोलों के अंदर मिली नशे की खेप
तलाशी के दौरान बस की डिक्की में रखे दो झोलों के भीतर 4 कार्टून मिले। इन कार्टूनों में Onrex नाम की प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की कुल 480 शीशी बरामद की गईं। प्रत्येक शीशी 100ml की थी।
कुल मात्रा: 48 लीटर
बाजार मूल्य: लगभग 96,720 ₹
बिहार से जुड़े हैं तस्करी के तार
शुरुआत में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और अनभिज्ञता जताई। लेकिन पुलिस की पूछताछ के सामने आरोपी टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने खुलासा किया कि नशीली सिरप बिहार के गया से लेकर आ रहे थे और इसे रायगढ़ में खपाने की तैयारी थी।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर छत्तीसगढ़ निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
बसंत पटेल (33 वर्ष): निवासी बुगडेगा, लैलूंगा (कंडक्टर)
सतीश कुमार चौहान (45 वर्ष): निवासी जांजगीर (खलासी)
भोला राम यादव (46 वर्ष): निवासी कंडोरा, कुनकुरी (ड्राइवर)
बस जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बस को भी जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। तपकरा पुलिस की इस कार्रवाई में एएसआई राम जी साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।