{"_id":"69ba6efc2fa3bb8ca90af886","slug":"heat-effect-of-school-timings-changed-in-raipur-classes-will-now-start-early-in-the-morning-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का असर: राजधानी रायपुर में स्कूलों का टाइम बदला, अब सुबह जल्दी लगेंगी कक्षाएं, यहां देखें आदेश की कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का असर: राजधानी रायपुर में स्कूलों का टाइम बदला, अब सुबह जल्दी लगेंगी कक्षाएं, यहां देखें आदेश की कॉपी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली समय में बदलाव का निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 20 मार्च से सभी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे।
स्कूलों का टाइम बदला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली समय में बदलाव का निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 20 मार्च से सभी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे। इस निर्णय का उद्देश्य तेज धूप और गर्मी से बच्चों को राहत देना है।
नए आदेश के तहत एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक की कक्षाएं अब सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगी। वहीं, जिन स्कूलों में दो पालियों में पढ़ाई होती है, वहां पहली पाली में प्राथमिक से पूर्व माध्यमिक तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी, जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की कक्षाएं 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेंगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव का असर केवल नियमित कक्षाओं पर पड़ेगा, परीक्षा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित किया जाएगा और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे दोपहर के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में यह फैसला विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नए समय के लागू होने के बाद उम्मीद है कि बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।
यहां देखें आदेश की कॉपी
Trending Videos