सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Young woman dies after jumping from hotel roof in Raipur, tragic end revealed after missing person report

Raipur News: रायपुर में होटल की छत से कूदकर युवती की मौत, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद सामने आया दर्दनाक अंत

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 19 Mar 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने होटल की छत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Young woman dies after jumping from hotel roof in Raipur, tragic end revealed after missing person report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड के एक होटल में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने होटल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना अचानक हुई, जिससे मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। युवती की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।
Trending Videos


मृतका की पहचान हनी गुप्ता के रूप में हुई है, जो रायगढ़ जिले के चिरंजीवदास नगर, कोहाकुंडा की रहने वाली थी। उसके पिता का नाम दीपक गुप्ता बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती पिछले कुछ दिनों से स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल में ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि हनी गुप्ता पिछले कुछ वर्षों से रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान वह कुछ समय से अपने अस्थायी पते से लापता हो गई थी, जिसके बाद विधानसभा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने होटल के कमरे की भी जांच की, लेकिन मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है, जिसमें व्यक्तिगत, पारिवारिक और मानसिक स्थिति से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed