सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Alert of storm, hail and rain in Chhattisgarh, relief from heat for now, know how weather in coming days

Weather: छत्तीसगढ़ में आंधी, ओले और बारिश का अलर्ट, गर्मी से अभी रहात, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 19 Mar 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

CG Weather Update: वहीं मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है।

Alert of storm, hail and rain in Chhattisgarh, relief from heat for now, know how weather in coming days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है।
Trending Videos


मौसम में इस बदलाव के पीछे सक्रिय दो प्रमुख प्रणालियां मानी जा रही हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश के मध्य भाग में समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका फैली हुई है, जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी खींचकर ला रही है। इसी कारण प्रदेश में बादल तेजी से बन रहे हैं और बारिश के साथ ओले गिरने की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को भी मौसम का असर जारी रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इस बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट बनी रहने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलेगी, हालांकि मौसम के साफ होते ही तापमान में फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

बुधवार को दर्ज तापमान पर नजर डालें तो दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। बिलासपुर में 33.3 डिग्री, जगदलपुर में 30.7 डिग्री, अंबिकापुर में 31.7 डिग्री और माना एयरपोर्ट में 33.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहना और सुरक्षित जगह पर शरण लेना जरूरी है। किसानों के लिए भी यह समय सतर्क रहने का है, क्योंकि ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed