{"_id":"67e4fb8c097b3875b50078c9","slug":"rioters-created-a-lot-of-vandalism-in-bhoramdev-festival-2025-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोरमदेव महोत्सव: हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति के समय मचा उत्पात, उपद्रवियों ने की तोड़फोड़; उठा ले गए कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरमदेव महोत्सव: हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति के समय मचा उत्पात, उपद्रवियों ने की तोड़फोड़; उठा ले गए कुर्सियां
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:54 PM IST
सार
29वें भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम के दौरान मंच के अंतिम छोर में जमकर तोड़फोड़ हुई है। यहां पर उपद्रवियों ने उत्पात मचाया है। सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दीं। इसके अलावा कई लोग कार्यक्रम के बाद कुर्सियां अपने घर ले गए हैं,
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक और धार्मिक धरोहर भोरमदेव में 29वें भोरमदेव महोत्सव की बुधवार को शुरूआत हुई है। यह महोत्सव दो दिन तक चलेगा। पहले दिन बुधवार 26 मार्च को भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने देर रात करीब 10 बजे अपनी मधुर आवाज से शिव भक्ति की महिमा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके भजनों से लोग झूमते नजर आए। वहीं, इस महोत्सव के दौरान अव्यवस्था भी देखने को मिली। स्थिति ऐसी थी कि कार्यक्रम के दौरान मंच के अंतिम छोर में जमकर तोड़फोड़ हुई है। यहां पर उपद्रवियों ने उत्पात मचाया है। सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दीं।
Trending Videos
2 of 5
भोरमदेव महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कई लोग कार्यक्रम के बाद कुर्सियां अपने घर ले गए हैं, ऐसे में कार्यक्रम के लिए ठेका लिए टेंट कंपनी को नुकसान का सामना करना पड़ा है। इस महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने बेहतर व्यवस्था का दावा किया था, जो कि धराशायी होते दिखा है। हालात ऐसे थे कि कवर्धा से भोरमदेव करीब 15 किमी की सड़क में शाम सात से लेकर रात 12 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
भोरमदेव महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
146 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति
बुधवार को महोत्सव के शुभारंभ के दिन ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत भोरमदेव मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 146 करोड़ रुपये स्वीकृति दी है। इस कार्यक्रम में कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद संतोष पांडे, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विधायक ईश्वर साहू, राजीव लोचन महाराज, कबीरधाम जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, पूर्व कवर्धा विधायक अशोक साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, डॉ.सियाराम साहू समेत जिला स्तर के अधिकारी मौजूद थे।
4 of 5
भोरमदेव महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का होगा आयोजन
भोरमदेव महोत्सव के आज दूसरे दिन गुरुवार 27 मार्च छत्तीसगढ़ी लोक विधाओं और आधुनिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के शानदार प्रदर्शन का साक्षी बनने जा रहा है। भोरमदेव मेला परिसर में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात लोक कलाकार और आधुनिक कला मंच के दिग्गज अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव की शुरुआत शाम चार बजे कबीरधाम जिले के स्कूली बच्चों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगी। इसके बाद बैगा नृत्य (नागा बैगा दल), गेड़ी दल का रोमांचक प्रदर्शन और लोक कलाकार दानी वर्मा की लोक प्रस्तुति महोत्सव को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी रंग में रंग देगी।
विज्ञापन
5 of 5
भोरमदेव महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
सूफी गायन इस महोत्सव में भक्ति संगीत की मिठास घोलने का काम करेगा
राकेश शर्मा का भजन व सूफी गायन इस महोत्सव में भक्ति संगीत की मिठास घोलने का काम करेगा। इसके बाद प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आधुनिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का क्रम शुरू होगा। रात्रि में होने वाले मुख्य आकर्षणों में पद्मश्री अनुज शर्मा (छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति), दुष्यंत हरमुख (रंगझरोखा कला मंच, भिलाई नगर), इसके अलावा विष्णु साहू, रज्जू चंद्रवंशी 'मनचला' और विष्णु यादव की लोक प्रस्तुति के साथ समापन होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।