सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Stabbing in Raipur on Holi night, youth found in critical condition near railway track, hospitalized

Raipur News: होली की रात रायपुर में चाकूबाजी, रेलवे ट्रैक के पास युवक गंभीर हालत में मिला, अस्पताल में भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Mar 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार

लवे ट्रैक के समीप एक युवक के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Stabbing in Raipur on Holi night, youth found in critical condition near railway track, hospitalized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होली के जश्न के बीच राजधानी रायपुर में देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
Trending Videos


घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय रोशन ध्रुव, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात के समय वह बेहोशी की हालत में मिला। उसे गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के दौरान भी इस तरह की वारदात होना चिंता का विषय है। वहीं पुलिस ने मामले में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद से फरार है।

पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इस घटना ने होली के उल्लास के बीच शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed