पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vibha Awasthi says digital learning program to be implemented at BJP booth level.

Raipur: विभा अवस्थी बोलीं- भाजपा महिला मोर्चा भी होगा हाइटेक, बूथ स्तर पर चलेगा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

Wed, 01 Jul 2026 01:28 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 01:28 PM IST
सार

Raipur News: छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा है कि भाजपा का 'डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम' कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक, पार्टी की विचारधारा, इतिहास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा एक विशेष प्रशिक्षण अभियान है।

विज्ञापन
Vibha Awasthi says digital learning program to be implemented at BJP booth level.
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अवस्थी - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

Raipur News: छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा है कि भाजपा का 'डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम' कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक, पार्टी की विचारधारा, इतिहास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा एक विशेष प्रशिक्षण अभियान है। अवस्थी ने कहा कि इस अभियान को महिला कार्यकर्ताओं के बीच बूथ स्तर तक पहुँचाने महिला मोर्चा ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अवस्थी ने डिजिटल प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक युग में डिजिटल होना जरूरी है। क्योंकि आज के दौर में त्वरित जानकारियाँ, मुद्दे और विषय डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होते हैं। भाजपा महिला मोर्चा को डिजिटल क्षेत्र में पूर्ण प्रशिक्षित होना अनिवार्य है ताकि वे बेहतर तरीके से डिजिटल क्षेत्र के कार्य करने में सक्षम हो सकें। डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण भाजपा के आधिकारिक सरल ऐप  के माध्यम से डिजिटली प्रदान किया जाता है। इसका आधारभूत मुख्य पाठ्यक्रम कार्यकर्ताओं को चार प्रमुख मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाना है, जिसके तहत भाजपा की विचारधारा और पार्टी का इतिहास , नेतृत्व और पंचनिष्ठा , नमो ऐप का उपयोग एवं साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों की जन-कल्याणकारी विकास योजनाओं को डिजिटल माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की  प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में डिजिटल प्रशिक्षण की प्रक्रिया विस्तार से बताई जाएगी। कार्यकर्ताओं को अपने मोबाइल ऐप पर वीडियो और अध्ययन सामग्री के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद ऑनलाइन परीक्षा प्रश्नोत्तरी  होती है। मूल्यांकन पूरा होने पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा । इस अभियान में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, मंडल प्रभारियों और पदाधिकारियों को जोड़कर राज्य और मण्डल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाएँ आयोजित की जानी तय की गई  हैं। हम यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक बूथ सखियों के बीच जाकर चलाएंगे ताकि डिजिटल प्रशिक्षण हमारी बूथ सखियों तक पहुँच सके। डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा की ओर से संभाग, जिला एवं विधानसभा स्तर पर महिला प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vibha Awasthi says digital learning program to be implemented at BJP booth level.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed