सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   After Bijapur fire breaks out in tendu leaf warehouse in Bastar goods worth lakhs reduced to ashes in Jagdalpu

जगदलपुर : बीजापुर के बाद अब बस्तर में तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, लाखों का माल राख

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर जिले में कल तेंदूपत्ता गोदाम में आग लगने के कारण लाखों का माल जलकर खाक हो गया था। इस आगजनी की आग अभी बुझी भी नही थी कि जगदलपुर के लामनी पार्क के आगे नए बने तेंदूपत्ता गोदाम में बुधवार की दोपहर को आग लग गई।

After Bijapur fire breaks out in tendu leaf warehouse in Bastar goods worth lakhs reduced to ashes in Jagdalpu
आग को बुझाते फायर बिग्रेड की टीम
विज्ञापन

विस्तार

बीजापुर जिले में कल तेंदूपत्ता गोदाम में आग लगने के कारण लाखों का माल जलकर खाक हो गया था। इस आगजनी की आग अभी बुझी भी नही थी कि जगदलपुर के लामनी पार्क के आगे नए बने तेंदूपत्ता गोदाम में बुधवार की दोपहर को आग लग गई। इस घटना से हडकंप मच गई। देखते ही देखते आग फैल गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर आ पहुँची, लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाखों का माल जल गया है।

Trending Videos


मामले के बारे में बताया जा रहा है कि सर्गीपाल रेलवे क्रॉसिंग के आगे अभी कुछ महीनों पहले ही एक नया बड़ा तेंदूपत्ता गोदाम बनाया गया था। जहाँ करीब 2 हजार से अधिक बोरे को वहां पर रखा गया था। दोपहर करीब 2 से 3 बजे के लगभग गोदाम से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों व वन विभाग की टीम ने तत्काल ही मोर्चा संभालते हुए नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल को मामले की जानकारी दी। इस दौरान करीब 4 से 5 सौ बोरे तेंदूपत्ता जल गए। जबकि आग को नीचे तक फैलने का मौका ही नही मिला और आग को घंटो की मशक्कत के बाद बुझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण तेंदूपत्ता में सुखा होने के कारण आग पकड़ लिया और देखते ही देखते आग फैलने लगा। लेकिन फायर बिग्रेड व टीम के द्वारा समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल जले तेंदूपत्ता को हटा दिया गया है और बचे आग को भी बुझा दिया गया है।

विज्ञापन

आग को बुझाते फायर बिग्रेड की टीम

आग को बुझाते फायर बिग्रेड की टीम

 

आग को बुझाते फायर बिग्रेड की टीम

आग को बुझाते फायर बिग्रेड की टीम

 

आग को बुझाते फायर बिग्रेड की टीम

आग को बुझाते फायर बिग्रेड की टीम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed