सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police with the help of the Cyber Cell recover lost mobile phones worth ₹40 lakh people faces light up upon

कांकेर: पुलिस ने सायबर सेल की मदद से बरामद किए गुम हुए 40 लाख के फोन, मोबाइल पाकर लोगों के खिले चेहरे

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले में बीते कुछ माह में मोबाईल चोरी, गुम व अन्य प्रकार के कई मामले सामने आए। जहाँ कांकेर पुलिस ने सायबर सेल की मदद से गुम हुए फोनों की खोजबीन शुरू किया गया

Police with the help of the Cyber Cell recover lost mobile phones worth ₹40 lakh people faces light up upon
अपने खोये फोन के साथ फोनधारक
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले में बीते कुछ माह में मोबाईल चोरी, गुम व अन्य प्रकार के कई मामले सामने आए। जहाँ कांकेर पुलिस ने सायबर सेल की मदद से गुम हुए फोनों की खोजबीन शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस ने आईएमई नम्बर की मदद से उन सभी फोन को खोज निकालने के बाद शिकायतकर्ताओं को बुलवाकर उनके फोन उन्हें सुपुर्द किया गया। इस दौरान फोन धारकों ने इसके लिए कांकेर पुलिस का धन्यवाद भी किया।

Trending Videos


बता दे कि कांकेर पुलिस द्वारा मिशन रिकनेक्ट अभियान के तहत जिलेभर से गुम हुए 218 मोबाईल फोन बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को लौटाए गए। सायबर सेल एवं CEIR पोर्टल की सहायता से सायबर सेल कांकेर एवं थानों-चौकियों द्वारा कार्यवाही की गई है। बरामद मोबाईलों की अनुमानित कीमत 40 लाख रूपये बताई गई है। गुम मोबाईलों को 27 मई को पुलिस अधीक्षक द्वारा गुम मोबाइल के वास्तविक स्वामियों/धारकों को उनके मोबाइल वापस कर सुपुर्द किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सायबर सेल व CEIR पोर्टल एवं सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से 1 जनवरी से 26 मई तक गुम मोबाईल शिकायतों पर कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवधि में पूर्व में 116 मोबाईल थाना स्तर पर वापस वितरित किए जा चुके थे तथा आज 102 अतिरिक्त मोबाईल वास्तविक धारकों को लौटाए गए। इस प्रकार 218 मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। CEIR (Central Equipment Identity Register) एक सिटीजन पोर्टल है, जिसके माध्यम से खोए अथवा चोरी हुए मोबाईल फोन को सभी टेलीकॉम नेटवर्क में ब्लॉक किया जा सकता है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके। यदि कोई व्यक्ति ब्लॉक मोबाईल का उपयोग करने का प्रयास करता है, तो उसकी जानकारी ट्रैक की जा सकती है। मोबाईल बरामद होने के बाद उसे पुनः अनब्लॉक कर फोनधारक को उपयोग के लिए दिया जाता है। इसके साथ ही जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा गया कि मोबाईल गुम होने अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते सायबर की मदद से मोबाईल की बरामदगी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed