{"_id":"6a180bbc210810db660fccf0","slug":"congress-party-suffers-major-setback-district-general-secretary-joins-bjp-bastar-news-c-1-1-noi1494-4331595-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला महामंत्री कमल झज्ज भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला महामंत्री कमल झज्ज भाजपा में शामिल
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 03:42 PM IST
Link Copied
जगदलपुर में इन दिनों उपचुनाव को लेकर जहाँ राजनीति सर चढ़कर बोल रही है। दोनों पार्टी इस चुनाव को जीतने के लिए जहाँ एड़ी चोटी की जोर लगाया जा रहा है। वही गुरुवार को राजनीति गलियारे में बड़ी हलचल देखने को मिला। जहाँ कांग्रेस पार्टी से हाल ही में जिला महामंत्री पद से इस्तीफा दिए कांग्रेस नेत्री ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने भाजपा का हाथ थामते हुए अन्य 12 लोगों को लेकर आ पहुँची। जहाँ भाजपा की सदस्यता लेने पर सभी ने उनका स्वागत किया।
बता दे कि जगदलपुर में उपचुनाव से पहले महत्वपूर्ण राजनीतिक देखी गई। कांग्रेस नेत्री कमल झज्ज ने गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई। उन्होंने अपने 12 साथियों के साथ भाजपा कार्यालय पहुँच कर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सामने भाजपा की सदस्यता ली। वही पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित करने वाली पूर्व एल्डरमैन अम्माजी राव ने भी कमल झज्ज के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। कांग्रेस नेत्री कमल झज्ज ने हाल ही में जिला महामंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसका कारण है कि कमल झज्ज काफी समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रही थी। जिसे लेकर पहले भी उन्होंने अपना इस्तीफा देने का मन बनाया था। इस बाद कि जानकारी लगने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद दीपक बैज ने उनसे मिलकर उनकी नाराजगी भी जानी थी। कुछ माह तो ठीक होने के बाद अचानक से एक बार उस समय हड़कंप मच गया जब कमल झज्ज ने अचानक से जिला महामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे के बाद फिर से कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी की बात सामने आई।
दोनों बड़ी नेत्रियों को मिलाकर कुल 13 लोगों ने भाजपा में सदस्यता ली, इस दौरान उपस्थित सभी भाजपाइयों ने पार्टी में आने पर स्वागत किया। देखा जाए तो आने वाले दिनों में शहर के इंदिरा वार्ड में उप चुनाव होने को है और ऐसे में इतनी बड़ी घटना का होना राजनीति गलियारे में हड़कंप मचा दी है। इस सदस्यता से शहर में सुबह से इस बात को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। इसलिए इस घटनाक्रम को राजनीति के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।