{"_id":"6a1821cee67ceab3310ffdad","slug":"one-hour-of-rain-wreaked-havoc-in-the-city-with-trees-and-boards-falling-bastar-news-c-1-1-noi1494-4331745-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: एक घंटे की बारिश ने शहर में जमकर मचाई तबाही, पेड़ गिरने से रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: एक घंटे की बारिश ने शहर में जमकर मचाई तबाही, पेड़ गिरने से रास्ते बंद
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर में गुरुवार की दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली। अचानक से हुए तेज बारिश से एक ओर जहाँ शहर के लोगों ने गर्मी से थोड़ी निजात पाई, वही इस 1 घंटे की बारिश ने शहर में जमकर तबाही मचाई।
बारिश के चलते हुए नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जगदलपुर में गुरुवार की दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली। अचानक से हुए तेज बारिश से एक ओर जहाँ शहर के लोगों ने गर्मी से थोड़ी निजात पाई, वही इस 1 घंटे की बारिश ने शहर में जमकर तबाही मचाई। इस दौरान कही पेड़ गिरे तो कही शहर के चौक पर लगे साइन बोर्ड भी गिर पड़े। इस दौरान जन हानि तो नही लेकिन उसकी चपेट में आने से कुछ गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। वही अलग अलग हिस्सों में भी पेड़ के डाली के साथ ही पेड़ भी गिर पड़े।
Trending Videos
बता दे कि 25 मई से लगे नौतपा के चौथे दिन भी शहरवासी भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे थे। गुरुवार की दोपहर को शहरवासियों ने उस समय राहत की सांस ली, जब अचानक से मौसम ने करवट लेने के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं अंधड़ और तेज हवाओं ने शहर में काफी नुकसान भी पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश और अंधड़ के चलते जगदलपुर बस स्टैंड में लगा स्वागत द्वार गिर गया। इस घटना में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अचानक आए इस अंधड़ का असर शहर और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला, जहां कई पेड़ जड़ से उखड़कर जमीन पर गिर गए इससे कुछ स्थानों पर यातायात तो कई इलाकों में विधुत सेवा भी प्रभावित हुआ।

बारिश के चलते हुए नुकसान

बारिश के चलते हुए नुकसान

बारिश के चलते हुए नुकसान