{"_id":"6a16ffe202d403afc004c082","slug":"major-action-against-mineral-mafia-in-bastar-bastar-news-c-1-1-noi1494-4329293-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बस्तर में कलेक्टर के आदेश पर खनिज माफियाओं पर छापा, छह अवैध वाहन रंगे हाथ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बस्तर में कलेक्टर के आदेश पर खनिज माफियाओं पर छापा, छह अवैध वाहन रंगे हाथ पकड़े
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर खनिज टीम ने मांदर, रायकोट और कोड़ेनार में छापेमारी कर रेत-चूनापत्थर से लदे छह वाहन जब्त कर लिए। सभी वाहनों पर अवैध परिवहन का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जब्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशों पर बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान शुरू हुआ है। 27 मई को जिला खनिज अधिकारी शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में खनिज जांच दल ने कार्रवाई की। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करते हुए छह वाहनों को पकड़ा।
ये वाहन बिना वैध अभिवहन पास के गौण खनिज का परिवहन कर रहे थे। सभी वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ अवैध परिवहन का मामला दर्ज किया गया है। खनिज से लदे सभी वाहनों को तुरंत जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया। इस छापेमारी में रेत और चूनापत्थर का अवैध कारोबार उजागर हुआ। प्रशासन ने सभी संलिप्त वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खनिज अधिकारी ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 और खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना वैध पास के खनिजों का परिवहन गंभीर अपराध है। भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर और कठोर कदम उठाए जाएंगे। कलेक्टर के निर्देश पर यह जांच अभियान जारी रहेगा।
Trending Videos
अवैध परिवहन के मामले
मांदर क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए तीन गाड़ियां पकड़ी गईं। रायकोट क्षेत्र में जांच दल ने एक हाइवा को अवैध रूप से चूनापत्थर ले जाते हुए जब्त किया। कोड़ेनार क्षेत्र में भी रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई हुई। यहां दो टिप्पर को खनिज सहित अपनी अभिरक्षा में लिया गया।
कलेक्टर के निर्देश पर कानूनी कार्रवाई
खनिज विभाग ने सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना वैध पास के खनिजों का परिवहन करना एक दंडनीय अपराध है। यदि भविष्य में यही परिवहनकर्ता दोबारा ऐसा करते हैं, तो उन पर और सख्त कार्रवाई होगी। इस अभियान का उद्देश्य जिले में खनिज संपदा की चोरी रोकना है। साथ ही अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है।