फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Martyrs remembered on the occasion; CRPF's Raising Day celebrated by donating blood

CG News: बारसूर में धूमधाम से मनाया गया सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस, 15 जवानों ने किया रक्तदान

Mon, 27 Jul 2026 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 09:37 PM IST
सार

दंतेवाड़ा के बारसूर में सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन ने 88वां स्थापना दिवस मनाया। वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं और विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान 15 जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया।

विज्ञापन
Martyrs remembered on the occasion; CRPF's Raising Day celebrated by donating blood
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर स्थित सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन परिसर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बटालियन के अधिकारी, जवान और उनके परिवारजन शामिल हुए।

इस अवसर पर कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद तथा छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड समेत अन्य राज्यों में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में बल ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन


पढे़ं: म्यांमार में मानव तस्करी और साइबर ठगी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, बंगाल-छत्तीसगढ़ में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के किसी भी अशांत क्षेत्र में सीआरपीएफ की तैनाती से लोगों में सुरक्षा और विश्वास का भाव पैदा होता है। समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर 15 जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी विश्व रंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार भारती, डिप्टी कमांडेंट राजकुमार, डिप्टी कमांडेंट संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed