{"_id":"69ab875034ace794e40bd1da","slug":"books-are-best-solution-eternal-apj-abdul-kalam-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blog: किताब के पन्नों में ही समाधान, अच्छी पुस्तकें शाश्वत होती हैं","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
Blog: किताब के पन्नों में ही समाधान, अच्छी पुस्तकें शाश्वत होती हैं
एपीजे अब्दुल कलाम
Published by: Nitin Gautam
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
सार
जब भी कोई समस्या आती है, मैं लाइट फ्रॉम मेनी लैंप्स के पन्ने पलटता हूं और यह मुझे शांति देती है तथा समाधान की राह भी दिखाती है। जब अत्यधिक प्रसन्नता होती है, तब भी यह पुस्तक मन को संतुलित सोच की ओर ले जाती है।
blog
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अच्छी किताबें जिंदगी भर की साथी बन जाती हैं। वे अपने अमर आकर्षण और अनेक पीढ़ियों से संवाद करने की क्षमता से हमारे जीवन को समृद्ध बनाती हैं और हमारा मार्गदर्शन करती हैं। मेरी जिंदगी की ऐसी ही एक किताब है लाइट फ्रॉम मेनी लैंप्स। मैंने इसे साल 1953 में चेन्नई के मूर मार्केट के एक पुराने बुक स्टोर से खरीदा था। यह किताब पांच दशकों से भी ज्यादा समय से मेरी करीबी दोस्त और साथी रही है। जब भी कोई समस्या आती है, मैं इस पुस्तक के पन्ने पलटता हूं और यह मुझे शांति देती है तथा समाधान की राह भी दिखाती है। जब अत्यधिक प्रसन्नता होती है, तब भी यह पुस्तक मन को संतुलित सोच की ओर ले जाती है। सचमुच, अच्छी पुस्तकें शाश्वत होती हैं।
एक किताब जो मेरे जीवन की आचार संहिता रही है, वह है तिरुवल्लुवर की थिरुक्कुरल, जो एक तमिल महाकाव्य है। मैं थिरुक्कुरल का एक दोहा याद करना चाहूंगा, जिसने पिछले छह दशकों से मेरे जीवन पर असर डाला है। उसमें कहा गया है कि चाहे नदी, झील या तालाब की गहराई कितनी भी हो, जल की स्थिति कैसी भी हो, कमल का फूल सदैव खिलता है। उसी प्रकार यदि लक्ष्य प्राप्त करने का दृढ़ निश्चय हो, चाहे वह असंभव ही क्यों न प्रतीत हो, व्यक्ति सफलता अवश्य प्राप्त करता है। पुस्तक ने मेरे चिंतन को अत्यंत समृद्ध किया है। धैर्य और असाधारण साहस की कहानियां मुझे सदैव प्रेरित करती हैं।
किताबें किसी के लिए भी, कहीं भी प्रेरणा का जरिया हो सकती हैं। मैं अपने पुस्तकालय को जीवन भर का खजाना और अपने परिवार की अमूल्य संपत्ति मानता हूं। हमें प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने परिवार के साथ पुस्तकालय में अध्ययन में व्यतीत करना ही चाहिए। एक गृह पुस्तकालय सबसे बड़ी संपत्ति है। प्रतिदिन एक घंटा पढ़ने की आदत हमारे बच्चों को महान शिक्षक, नेता, बुद्धिजीवी, इंजीनियर, वैज्ञानिक और सबसे महत्वपूर्ण, विचारशील वयस्क बना सकती है। परिवार के प्रत्येक सदस्य के ज्ञान को समृद्ध करने के साथ-साथ पढ़ने की आदत परिवार के सदस्यों के बीच स्वस्थ चर्चा को भी जन्म देती है, जो पूरे परिवार के स्थायी सामंजस्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
- द राइटियस लाइफ: द वेरी बेस्ट ऑफ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केे अनूदित अंश
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X