{"_id":"6a2f53ebbd5ac94fd202baa5","slug":"lost-amazon-civilization-revealed-beneath-forest-ancient-urban-network-discovered-by-scientists-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा पहलू: अमेजन के जंगलों के नीचे छिपा प्राचीन साम्राज्य उजागर, लिडार तकनीक ने खोला रहस्यमयी शहरों का राज","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
दूसरा पहलू: अमेजन के जंगलों के नीचे छिपा प्राचीन साम्राज्य उजागर, लिडार तकनीक ने खोला रहस्यमयी शहरों का राज
जोस इरियार्टे
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 15 Jun 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
खोया हुआ साम्राज्य, जिसे पेड़ों ने छिपा रखा था।
- फोटो :
अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
विस्तार
क्या आप सोच सकते हैं कि जिसे हम सदियों से एक ‘विशाल और रहस्यमयी जंगल’ समझते रहे, उसके नीचे एक भव्य और सुनियोजित शहरी नेटवर्क छिपा हुआ है? ऐसा माना जाता रहा है कि दक्षिण अमेरिका के अमेजन वन की कठिन जलवायु, बाढ़, सूखा और खराब मिट्टी सभ्यताओं के विकास में बाधा थी। पर, वैज्ञानिकों ने ‘लिडार’ तकनीक की मदद से अमेजन के घने जंगलों के नीचे छिपी एक ऐसी दुनिया का खुलासा किया है, जिसने इतिहासकारों और पुरातत्वविदों को हैरान कर दिया है।
इस खोज में सबसे प्रमुख नाम बोलीविया की ‘कसारबे संस्कृति’ का है, जो करीब ईस्वी 500 से 1400 के बीच यहां फल-फूल रही थी। लगभग न्यू जर्सी जितने बड़े इलाके में फैली यह सभ्यता वास्तुकला और शहरी नियोजन का एक बेजोड़ अजूबा थी। यहां के मुख्य और बड़े शहरों में 20 मीटर से भी ऊंचे पिरामिड, सार्वजनिक सभाओं के लिए विशाल मंच और मानव-निर्मित ऊंचे चबूतरे थे। दिलचस्प बात यह है कि इस सभ्यता के सभी बड़े निर्माण एक खास दिशा में झुके हुए हैं, जो दर्शाता है कि उनका जीवन खगोल विज्ञान और ब्रह्मांडीय मान्यताओं से गहराई से प्रेरित था।
कसारबे के लोग प्रकृति के बीच रहकर ‘लो-डेंसिटी ट्रॉपिकल अर्बनिज्म’, यानी कम घनत्व वाले वन-नगरों को बसाने में माहिर थे। उन्होंने घने जंगलों के बीच में खुली जगहें, बाग और खेत बनाए। एक ऐसी बेहतरीन जल प्रबंधन प्रणाली तैयार की, जिससे लोग सूखे और बाढ़, दोनों मौसमों में खेती कर सकें। उन्होंने फसलें उगाने के साथ जीवों को पालतू बनाने की कला भी सीख ली थी। अमेजन की बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए चारकोल, हड्डियों और जैविक कचरे को मिलाकर एक विशेष मिट्टी तैयार की, जिसे आज ‘अमेजोनियन डार्क अर्थ’ कहा जाता है। लिडार तकनीक ने बोलीविया के साथ-साथ इक्वाडोर की उपानो घाटी और ब्राजील के रहस्यमय ‘सन विलेजेस’ जैसी बस्तियों को भी उजागर किया। वैज्ञानिक मानते हैं कि अमेजन के सीने में 10,000 से अधिक ऐसी और प्राचीन संरचनाएं दफन हैं, जिन्हें खोजा जाना बाकी है।
कसारबे और अमेजन की ये लुप्त संस्कृतियां आज के जलवायु संकट से जूझ रहे आधुनिक विश्व को एक बहुत बड़ा सबक देती हैं। आज जब दुनिया जलवायु संकट से जूझ रही है, तब अमेजन की ये प्राचीन सभ्यताएं हमें विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का एक महत्वपूर्ण सबक देती हैं। -द कन्वर्सेशन