फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abhishek Sharma Becomes Fastest to 1000 T20I Runs by Balls Faced, Breaks Suryakumar Yadav’s Record

IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने टी20 में सबसे कम गेंदों में पूरे किए 1000 रन, कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

Sat, 08 Nov 2025 02:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Nov 2025 02:25 PM IST
सार

भारतीय बल्लेबाजों में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने के मामले में भी अभिषेक दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 28 पारियों में हासिल किया। वह कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

विज्ञापन
Abhishek Sharma Becomes Fastest to 1000 T20I Runs by Balls Faced, Breaks Suryakumar Yadav’s Record
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों में अपने 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए, जो किसी भी फुल-मेम्बर (शीर्ष 10 टीमें) टीम के बल्लेबाज के लिए सबसे तेज उपलब्धि है। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव (573 गेंद) और फिल सॉल्ट (599 गेंद) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा, भारतीय बल्लेबाजों में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने के मामले में भी अभिषेक दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 28 पारियों में हासिल किया। उनसे आगे केवल विराट कोहली (27 पारियां) हैं, जबकि केएल राहुल (29) और सूर्यकुमार यादव (31) उनके बाद हैं।
विज्ञापन


भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने सबसे कम
पारियों में बनाए 1000 टी20 रन
खिलाड़ी का नाम पारियां
विराट कोहली 27
अभिषेक शर्मा 28
के.एल. राहुल 29
सूर्यकुमार यादव 31
रोहित शर्मा 40

अभिषेक को दो जीवनदान
अभिषेक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 में 11 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। इस दौरान अभिषेक को दो जीवनदान भी मिले। अभिषेक को दोनों जीवनदान शुरुआती चार ओवरों के अंदर ही मिले। पहले ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक ने बेहतरीन चौका जड़ा। इसके बाद अगली गेंद पर वह फिर बड़े शॉट के लिए गए। हालांकि, गेंद लंबा जाने की जगह ऊंची गई और मिड ऑफ पर खड़े मैक्सवेल के पास पहुंची, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक कर नीचे गिर गई। इस तरह अभिषेक को पहला जीवनदान मिला। इसके बाद चौथे ओवर में नाथन एलिस की गेंद पर अभिषेक ने फाइन लेग पर शॉट खेला, लेकिन गेंद ड्वारशुइस के हाथों से छिटक गई। वह तब 11 रन पर थे। 

आक्रामक शैली से हासिल किया मुकाम
अभिषेक का यह रिकॉर्ड उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और लगातार प्रदर्शन का प्रमाण है। हाल के महीनों में उन्होंने पावरप्ले में शानदार स्ट्राइक रेट के साथ टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई है। यह प्रदर्शन उन्हें भविष्य में वनडे और टेस्ट में भी ओपनर बना सकता है।
विज्ञापन

पांचवें टी20 में अब तक
4.5 ओवर के खेल के बाद मैच को रोक दिया गया। खराब मौसम की वजह से मैच रोका गया। अंपायर ने बारिश- आंधी और बिजली गिरने के डर से मैच रोक दिया। फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वापस डग आउट में लौट चुके हैं। 4.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 52 रन है। फिलहाल गिल 16 गेंद में 29 रन और अभिषेक 13 गेंद में 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी शेड में रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed