फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: ढोल-ताशों और फूलों से हुआ स्वागत, लेकिन रहाणे ने तिरंगे वाला केक काटने से किया इनकार

Thu, 21 Jan 2021 07:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 21 Jan 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Ajinkya Rahane received a grand welcome with Flower petals, red carpet, dhols and shehnais after reaching home
अजिंक्य रहाणे अपनी पत्नी और बेटी के साथ - फोटो : social media

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट श्रृंखला अपने नाम कर सबका दिल जीत लिया। मंगलवार को ब्रिस्बेन में पहली बार टेस्ट मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर भी अपना कब्जा बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया में अपनी कप्तानी से दिल जीतने वाले रहाणे ने अब वतन लौटकर भी अपने एक फैसले से सभी को खुश कर दिया है। 

Ajinkya Rahane received a grand welcome with Flower petals, red carpet, dhols and shehnais after reaching home
अजिंक्य रहाणे - फोटो : screenshot from video by twitter@@Gampa_cricket

दरअसल ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार को टीम इंडिया के कुछ सदस्य भारत लौट आए। इनमें कार्यवाहक कप्तान रहाणे, कोच रवि शास्त्री, रोहित शर्मा, और पृथ्वी शॉ मुंबई पहुंचे जहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद रहाणे एयरपोर्ट से सीधे मुलुंड में अपने घर पहुंचे। वहां उनकी पत्नी राधिका और सोसाइटी के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। रहाणे के लिए रेड कारपेट बिछाया गया। उनके पहुंचने पर उनपर फूल बरसाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। उनके पड़ोसियों ने तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया। रहाणे के इस जोरदार स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। 
 

Ajinkya Rahane received a grand welcome with Flower petals, red carpet, dhols and shehnais after reaching home
अजिंक्य रहाणे - फोटो : Social Media

लेकिन इसके बाद देर शाम रहाणे के पड़ोसी एक विशेष केक के साथ उनके घर पहुंचे। रहाणे ने इस दौरान सभी का आभार जताया और सबके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। लेकिन इसके बाद उन्होंने विशेषतौर पर बनाए गए एक केक को काटने से इनकार कर दिया।

एक मराठी चैनल के वीडियो में दिखा कि केक पर एक कंगारू तिरंगा पकड़े हुए बैठा है, इसमें नीचे रहाणे की तस्वीर के साथ बधाई लिखा है। वीडियो में एक महिला रहाणे से कंगारू को काटने के लिए कह रही है लेकिन रहाणे सिर हिलाकर उसे काटने से इनकार कर देते हैं। रहाणे के इस कदम की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajinkya Rahane received a grand welcome with Flower petals, red carpet, dhols and shehnais after reaching home
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया एडिलेड में पहला टेस्ट मैच बुरी तरीके से हार गई थी। इस दौरान टीम ने भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे कम 36 रनों का स्कोर बनाया था। इस मैच के बाद विराट पितृत्व अवकाश लेकर स्वदेश लौट आए थे और उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई थी। 

विज्ञापन
Ajinkya Rahane received a grand welcome with Flower petals, red carpet, dhols and shehnais after reaching home
भारतीय टीम - फोटो : social media

रहाणे ने अपनी कप्तानी में टीम को संभाला और अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए मेलबर्न में दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की। मैच में रहाणे ने शतकीय पारी भी खेली। इसके बाद भारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट ड्रॉ खेला और अंत में आखिरी टेस्ट मैच में जीत हासिल कर सीरीज भी अपने नाम कर ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed